विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ankita Lokhande ने 'पवित्र रिश्ता' के 15 साल पूरे होने का मनाया जश्न, सुशांत राजपूत के साथ शेयर की खास तस्वीरें

Published: Sun, 02 Jun 2024 12:08 PM (GMT+05:30)

अंकिता लोखंडे ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के शो पवित्र रिश्ता से की थी। इस शो में उनके ...और पढ़ें

पवित्र रिश्ता को पूरे हुए 15 साल (Photo Credit: Instagram)
पवित्र रिश्ता को पूरे हुए 15 साल (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. पवित्र रिश्ता को पूरे हुए 15 साल
  2. अंकिता लोखंडे ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट
  3. सुशांत सिंह राजपूत को लेकर लिखी ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अंकिता लोखंडे छोटे पर्दे का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से की थी। इस शो में वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखाई दी थीं। लोगों ने दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था। अब इस शो को 15 साल पूरे हो गए हैं। इस खास दिन पर एक्ट्रेस ने दो पोस्ट किए हैं।

एक पोस्ट में उन्होंने अपना वीडियो और दूसरे पोस्ट में सुशांत के साथ कई तस्वीरें शेयर की है और एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। उनके इस पोस्ट पर एक्टर की बहन श्वेता और एकता कपूर ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

यह भी पढ़ें: सालों पहले अंकिता लोखंडे ने ठुकरा दी थी संजय लीला भंसाली की फिल्म, कहा- मुझे कोई जल्दी नहीं...

एक्ट्रेस ने दिखाई अपनी जर्नी

अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट किए हैं। पहले पोस्ट में उन्होंने पवित्र रिश्ता से लेकर अपनी पूरी एक जर्नी की झलक दिखाई है और एकता कपूर के साथ-साथ फैंस का शुक्रिया अदा किया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि 15 साल पहले, मैंने पवित्र रिश्ता में अर्चना के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी।

मुझे नहीं पता था कि सालों बाद भी मुझे अपने किरदार के लिए इतना प्यार मिलता रहेगा, जो मेरी पहचान भी बन गया है। मुझे कभी-कभी लगता है कि अर्चना बनना ही मेरी किस्मत में था। वह मुझमें थी और वह आज भी मुझमें है। उसने मुझे जीवन के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। इसके आगे उन्होंने लिखा कि अगर मुझे सुशांत का साथ नहीं मिलता, तो मेरा सफर पूरा नहीं होता। जब मैंने पवित्र रिश्ता शुरू किया, तो मुझे एक्टिंग करना भी नहीं आता था।

सुशांत को याद कर भावुक हुईं अंकिता

इसके बाद एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ कई तस्वीरें शेयर की और लिखा कि यह सिर्फ अर्चना के 15 साल नहीं है, बल्कि मानव के भी 15 साल हैं। एक ऐसी जोड़ी जिसने प्यार, शादी, समझ को खूबसूरत रूप दिया। उन्होंने मुझे सिखाया कि एक आदर्श शादी का मतलब क्या होता है। मैं शर्त लगाती हूं कि अर्चना और मानव जैसी कोई भी ऑन-स्क्रीन जोड़ी नहीं है और इसका ज्यादातर श्रेय ऑडियंस को जाता है जिन्होंने हम पर इतना प्यार बरसाया।

यह भी पढ़ें: मेकअप के बदले Vicky Jain ने बीवी Ankita Lokhande से करवाया ऐसा काम, वीडियो देख फूटा यूजर्स का गुस्सा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।