Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arti Singh के संगीत में अंकिता लोखंडे ने गिराईं बिजलियां, ब्लैक साड़ी में पहुंच लूट ली महफिल, वीडियो हुआ वायरल

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 01:03 PM (IST)

    टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh Wedding) की शादी से पहले मंगलवार को मुंबई में उनका संगीत फंक्शन हुआ। जहां टीवी और फिल्म जगत के कई जाने- माने सितार ...और पढ़ें

    आरती सिंह के संगीत में अंकिता लोखंडे ने गिराई बिजलियां, (X Image)
    आरती सिंह के संगीत में अंकिता लोखंडे ने गिराई बिजलियां, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की हल्दी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए है। आरती सिंह 25 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस बीच मंगलवार को उनका संगीत फंक्शन हुआ। जहां टीवी और फिल्म जगत के जाने- माने चेहरे पहुंचे। इनमें अंकिता लोखंडे भी दोस्त की खुशी में शामिल हुईं।

    अंकिता लोखंडे अपने लुक और स्टाइल के लिए हमेशा तारीफें बटोरती हैं। अब आरती सिंह के संगीत में भी अंकिता लोखंडे ने महफिल लूट ली।

    यह भी पढ़ें- याद रख पछताएगी तू', शादी करने के चक्कर में Ankita Lokhande ने ठुकराई थी संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म

    अंकिता ने लूटी महफिल

    आरती सिंह के संगीत सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में अंकिता लोखंडे भी पार्टी में शामिल होते हुए नजर आईं। एक्ट्रेस पति विक्की जैन के साथ संगीत में पहुंची थीं। बिग बॉस 17 के इस फेमस कपल ने ब्लैक आउटफिट के साथ ट्विनिंग की। पार्टी में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने स्वैग से एंट्री की।

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    अंकिता ने ढहाया कहर

    आरती सिंह के संगीत में अंकिता लोखंडे ब्लैक कलर की साड़ी में पहुंचीं। न्यूज मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने हैवी डायमंड ज्वैलरी कैरी की। वहीं, विक्की जैन ब्लैक कलर के थ्री पीस सूट में नजर आए। पार्टी में कपल ने जैसे ही एंट्री की, पैपराजी में एक्ट्रेस को कैप्चर करने के लिए होड़ मच गई। अंकिता लोखंडे ने भी पार्टी में जाने से पहले खुशी- खुशी कैमरे के लिए पोज किया।

    यह भी पढ़ें- Amrapali: कौन हैं शाही नगर वधू आम्रपाली? जिसका किरदार निभाने वाली हैं 'पवित्र रिश्ता' अभिनेत्री अंकिता लोखंडे

    कौन हैं आरती सिंह के होने वाले पति

    आरती सिंह ने हाल ही में अपनी शादी की न्यूज शेयर की थी। एक्ट्रेस दीपक चौहान के साथ शादी कर रही हैं, जो पेशे से बिजनेसमैन हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- दीपक की आरती, काउंटडाउन शुरू होता है, बस 20 दिन बचे हैं हमेशा के साथ के लिए। बता दें कि आरती सिंह बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी है। हालांकि, वो अभी तक शादी के फंक्शन में नजर नहीं आए। इसके पीछे उनके भाई कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच हुए मनमुटाव को बताया जा रहा है।

    खबरें और भी