Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक्ट्रेस से अब बिजनेसवुमन बनेंगी Ankita Lokhande, पति विक्की जैन संग बटाएंगी हाथ, जानें क्या है सच

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 11:50 PM (IST)

    टीवी की मोस्ट फेवरेट जोड़ी अंकिता लोखंडे ( Ankita Lokhande) और विक्की जैन ( Vicky Jain ) हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए हैं जिसका नाम है ला ...और पढ़ें

    विक्की जैन और अंकिता लोखंडे (Photo Instagram)
    विक्की जैन और अंकिता लोखंडे (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  अंकिता लोखंडे टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस और सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल पवित्र रिश्ता से की थी। हाल ही में उन्हें पति विक्की जैन के साथ बिद बॉस हाउस में भी देखा गया था। जहां वह पति संग अपने रिश्तों को लेकर काफी चर्चा में रही थी।

    शो से बाहर आने के बाद दोनों लगातार अपनी लाइफ और रिश्ते को लेकर खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में दोनों का म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ है, जिसका नाम है 'ला पिला दे शराब'।  इस गाने से विक्की जैन ने अपना म्यूजिक वीडियो इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। अब अंकिता ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह पति का बिजनेस ज्वाइन करेंगी।

    यह भी पढ़ें- Amrapali: कौन हैं शाही नगर वधू आम्रपाली? जिसका किरदार निभाने वाली हैं 'पवित्र रिश्ता' अभिनेत्री अंकिता लोखंडे

    क्या विक्की का बिजनेस संभालेंगी अंकिता ?

    टाइम्स नाउ संग बातचीत में इस कपल ने अपने काम को लेकर कई खुलासे किए। इतना ही नहीं मस्ती मजाक में अंकिता ने कहा की वह पति का बिजनेस ज्वाइन करेंगी। अभिनेत्री की ये बात सुन विक्की जैन हंस पड़े और उन्होंने  कहा कि 'अरे ये तो बोलेगी कि मैं मजदूरी क्यों करूं तुम्ही कर लो मैं यही ठीक हूं।' इसका जवाब देते हुए अंकिता ने कहा कि "मुझे नहीं लगता है कि मैं वहां जाना भी चाहूंगी। मैं एक कलाकार हूं, मुझे ये सब समझ में नहीं आता। विक्की जिस तरह से प्यार करता है, कोयले में जाना, ये वहीं करे मैं नहीं कर सकती। मैं अपना काम करके खुश हूं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

    एक्टिंग करेंगे विक्की जैन ?

    इस दौरान विक्की जैन से पूछा गया कि क्या उनका एक्टर के तौर पर काम करने का सपना है। तो इस पर विक्की ने कहा कि उन्होंने कभी इंडस्ट्री में शामिल होने के बारे में नहीं सोचा था। हालांकि, अंकिता ने खुलासा किया कि उन्हें बचपन से ही अभिनय का शौक रहा है।

    खबरें और भी

    "मेरे अंदर बचपन से वो एक्टिंग का कीड़ा है। विक्की को देख कर मुझे हमेशा ऐसा लग रहा है कि वो बहुत एक्सप्रेसिव है। आप जब अपने दोस्तों के साथ डांस करने जाते हो तो वो अलग है, लेकिन जब आप प्रोफेशनली डांस करते हो तो वो अलग होता है।”

    यह भी पढ़ें- 'याद रख पछताएगी तू', शादी करने के चक्कर में Ankita Lokhande ने ठुकराई थी संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म