यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या Sudhanshu Pandey ने मेकर्स से अनबन की वजह से छोड़ा शो? इंस्टाग्राम पर Rajan Shahi को किया अनफॉलो
स्टार प्लस का पॉपुलर शो Anupamaa जब से शुरू हुआ तब से चार्ट बीट पर नंबर वन पर बना हुआ है। रुपाली गांगुली-गौरव खन्ना स्टारर इस शो ने चार साल में टेलीवि ...और पढ़ें

HighLights
- साल 2020 में शुरू हुआ था अनुपमा
- वनराज ने छोड़ा अनुपमा का साथ
- फैंस करेंगे सुधांशु पांडे को मिस
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सीरियल अनुपमा इन दिनों खास वजहों से चर्चा में बना हुआ है। दरअसल सीरियल में वनराज शाह के तौर पर नजर आने वाले सुधांशु पांडे ने शो को छोड़ने का एलान कर दिया है। इस खबर से फैंस काफी ज्यादा उदास हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम के जरिए ये ऐलान किया।
सुधांशु ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो
सुधांशु शो में अनुपमा यानी रूपाली गांगुली के पहले पति का किरदार निभा रहे थे। वैसे तो एक्टर ने शो छोड़ने को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है लेकिन फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि मेकर राजन शाही से अनबन की वजह से उन्होंने शो छोड़ा है। दरअसल अनाउंसमेंट के बाद नेटिजन्स ने ये नोटिस किया कि सुधांशु ने राजन शाही को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि वो राजन शाही के प्रोडक्शन हाउस, डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन को अब भी फॉलो कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'अचानक इस तरह का निर्णय लेना पड़ा', चार साल बाद 'वनराज' ने Anupamaa छोड़कर तोड़ा फैंस का दिल
प्रोडक्शन हाउस को अभी भी करते हैं फॉलो
वहीं राजन शाही भी सुधांशु को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैं। शाही केवल 21 लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं जिनमें रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना शामिल हैं। राजन पहले सुधांशु को फॉलो करते थे या नहीं इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं है।
पहले आई थी रूपाली के साथ अनबन की खबर
साल 2022 में सुधांशु पांडे और रूपाली गांगुली के बीच कथित अनबन की खबरें आई थीं। ऐसा कहा गया था कि दोनों एक्टर्स के बीच बातचीत नहीं हो रही थी। हालांकि,बाद में न्यूज18 शोशा को दिए इंटरव्यू में सुधांशु ने ऐसी खबरों को खारिज कर दिया था।
खबरें और भी
बता दें कि अनुपमा टीवी पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाना वाला शो है। ये सालों से टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है। इसमें अनुज कपाड़िया के रूप में गौरव खन्ना, बा के रूप में अल्पना बुच और किंजल के रूप में निधि शाह भी शामिल हैं। इससे पहले पारस कलनावत और आशीष मेहरोत्रा भी शो छोड़ चुके हैं।