विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीवी शो Anupamaa से रुपाली गांगुली का पत्ता साफ करेंगी Urfi Javed? खुद एक्ट्रेस ने बताई पूरी सच्चाई

Published: Fri, 21 Jun 2024 03:53 PM (IST)

उर्फी जावेद अपने फैशन से सोशल मीडिया दुनिया की रानी बन चुकी हैं तो वहीं रुपाली गांगुली भी शो अनुपमा ...और पढ़ें

उर्फी जावेद रुपाली गांगुली को अनुपमा में करेंगी रिप्लेस/ फोटो- Instagram
उर्फी जावेद रुपाली गांगुली को अनुपमा में करेंगी रिप्लेस/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. उर्फी लेंगी 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली की जगह
  2. अनुपमा से बाहर हो जाएंगी रुपाली गांगुली?
  3. उर्फी जावेद ने वायरल वीडियो की बताई सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुपमा पिछले कई वर्षों से टेलीविजन पर नंबर 1 शो है। राजन शाही के इस शो में रुपाली गांगुली कई सालों से अपने इस किरदार के साथ फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। कई नए शोज आए, लेकिन कोई टीआरपी लिस्ट ने अनुपमा को बीट नहीं कर पाया।

हालांकि, पिछले काफी समय से ये खबर आ रही थी कि राजनीति में कदम रखने के बाद रुपाली गांगुली स्टार प्लस के इस शो को अलविदा कह सकती हैं और उनकी जगह शो में उर्फी जावेद ले सकती हैं।

इतना ही नहीं, उर्फी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा था, जिस पर अब सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद ने रिएक्ट किया है और बताया है कि वह इस सफल टेलीविजन शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं।

उर्फी जावेद कर देंगी रुपाली गांगुली को रिप्लेस

अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली को रिप्लेस किये जाने के बीच उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह साड़ी पहनकर डांस कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: सिर्फ लैपटॉप बैग पहनकर सड़क पर आ गईं उर्फी जावेद, कैमरे के सामने खुद ही लगीं उतारने और फिर...

अब खुद उर्फी जावेद ने इस वायरल वीडियो की सच्चाई बताई है। उन्होंने जूम टीवी से खास बातचीत में कहा,

"वह एक फेक वीडियो है, जिस पर ये शेयर किया है, वो बहुत ही डेरोगेट्री और गंदा सा पेज है। सुरभि ज्योति के लिए भी वह बहुत ही गंदे-गंदे रील्स पोस्ट करता है। वह फेक पेज है, जो अनुपमा और सुरभि ज्योति जैसे स्टार्स की भद्दी रील्स बनाता है, तो उन्होंने ही एक AI वाला वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने रूपाली गांगुली की जगह मेरा फेस लगा दिया था"।

क्या कभी अनुपमा का हिस्सा बनेंगी उर्फी जावेद?

उर्फी जावेद से जब ये पूछा गया कि क्या अगर कभी उन्हें अनुपमा करने का ऑफर आया तो वह कभी शो का हिस्सा बनेंगी। तो इस सवाल का जवाब देते हुए उर्फी जावेद ने सीधे तौर पर मना कर दिया और कहा कि वह किसी भी डेली सोप में काम नहीं करना चाहती हैं।

आपको बता दें कि उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन का हिस्सा बनने से पहले उन्होंने टीवी पर 'चंद्र नंदिनी', बड़े भैया की दुल्हनिया, बेपनाह जैसे बेहतरीन शोज में काम किया।

यह भी पढ़ें: 'कुत्तों की तरह ट्रीट करते हैं', Uorfi Javed ने बताया टीवी में साइड एक्ट्रेस के तौर पर उनके साथ क्या-क्या हुआ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।