विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anupamaa Spoiler Alert: आध्या की चाल बाजियों पर फिरेगा पानी, पांच साल बाद मिलेंगे अनुपमा और अनुज?

Published: Sat, 13 Jan 2024 01:08 PM (IST)

Anupamaa Spoiler Alert टीवी सीरियल अनुपमा का आने वाला एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। पांच साल के बाद अनुपमा और ...और पढ़ें

अनुपमा में आने वाला है महाट्विस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अनुपमा में आने वाला है महाट्विस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अनुपमा में आने वाला है महाट्विस्ट
  2. अनुज और अनुपमा के बीच खत्म होगी दूरी
  3. आध्या की साजिश पर फिरेगा पानी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anupamaa Spoiler Alert: छोटे पर्दे का नंबर वन शो 'अनुपमा' (Anupamaa) में ट्विस्ट न हो, ऐसा हो नहीं सकता। पांच साल के लीप के बाद कहानी में एक नया मोड़ आया है, जिसने शो को और दिलचस्प बना दिया है। अनुपमा का भाग्य एक बार फिर अनुज के पास खींच ले आया है और हालिया एपिसोड देख लगता है कि दोनों की मुलाकात जल्द ही होने वाली है।

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में अनुपमा और अनुज अमेरिका में हैं। अनुज, श्रुति के साथ शादी करने जा रहा है और आध्या पूरी कोशिश कर रही है कि वह अनुपमा से न मिले। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, श्रुति और आध्या के साथ जोशी बेन (अनुपमा) से मिलने के लिए रेस्तरां जाएगा, लेकिन आध्या की चाल-बाजी के चलते अनुज रेस्तरां नहीं जा पाता है।

यह भी पढ़ें- Anupamaa Spoiler: फिर 'अनुपमा' में होगा महासंग्राम, अनु की वजह से मौत के मुंह में जाएगा अनुज!

अनुपमा से मुंह मोड़ेगा बेटा

अनुपमा का बड़ा बेटा तोशू भी अमेरिका में है। अनुपमा की अपनी नातिन परी से मुलाकात होगी और वह तोशू को देख लेगी, लेकिन वह अपनी मां को इग्नोर करके वहां से चला जाता है। अनुपमा सोच में पड़ जाती है कि तोशू अमेरिका में क्या कर रहा है, क्योंकि वह तो यूके में था।

वनराज ने बनाया अनुपमा का मजाक

शाह हाउस में पाखी अपने दोस्तों को लाती है और डिंपी से काम करवाती है। इतने में वनराज आता है और बहू रानी की साइड लेकर पाखी को फटकार लगाता है। हालांकि, वह डिंपी की साइड इसलिए लेता है, ताकि वह अपने बेटे के साथ घर छोड़कर न चली जाए। मन ही मन वनराज, अनुपमा का मजाक उड़ाता है और कहता है कि वह जमीन में रहकर भी आसमान में उड़ रहा है और अनुपमा आसमान से जमीन पर गिर गई है। वह अमेरिका में भी खाना बनाने का काम कर रही है। 

अनुपमा से मिलेगा अनुज?

अनुज, जोशी बेन से मिलने के लिए बेताब है। अपकमिंग एपिसोड के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि आधी रात अनुज, जोशी बेन से मिलने के लिए रेस्तरां पहुंच जाता है, जहां अनुपमा बर्फबारी का आनंद लेती है। अब देखना होगा कि अनुपमा और अनुज फिर से मिलते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें- Anupamaa शो से इस स्टार ने सालों बाद कहा अलविदा, रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।