यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के लिए इन 4 हसीनाओं का नाम आया सामने ! जानें कौन बनेगी अक्षरा और अभिमन्यु की बेटी
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai ये रिश्ता क्या कहलाता है को लगभग 14 साल हो चुके हैं। इन 14 सालों में इस शो के अंदर काफी कुछ बदला गया है। शो के सेट से लेकर ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का मोस्ट फेवरेट शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लगभग 14 साल हो चुके हैं। इन 14 सालों में इस शो के अंदर काफी कुछ बदला गया है। शो के सेट से लेकर शो की कास्ट समेत हर चीज में काफी बदलाव देखा गया।
अब इस शो में जनरेशन लीप आने वाला है। फिर से शो की कहानी बदली जाएगी और चेहरे भी, जिसको लेकर लगातार चर्चा हो रही हैं। अब शो की फीमेल एक्ट्रेस को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में बड़ा ट्विस्ट, अभि-अक्षरा की जिंदगी से खत्म होगा अभिनव का चैप्टर! एक होंगे अभीरा
शो की कौन बनेगी नई अक्षरा?
एक्टर हर्षद चोपड़ा और एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ इन दिनों इस शो में लीड किरदार निभा रही हैं, लेकिन इस महीने के आखिरी में ये शो को अलविदा कहने दा रहे हैं। हाल ही में हर्षद चोपड़ा को लेकर खबर आई थी। वहीं अब फीमेल लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस को लेकर भी अपडेट सामने आ रहे हैं।
कहा जा रहा है कि मेकर्स ने एक नहीं दो नहीं बल्कि चार-चार एक्ट्रेसेस से संपर्क किया गया है। इसमें महिमा मकवाना, जन्नत जुबैर, हेली शाह और अनुष्का सेन का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, ये शो किससे हाथ लगा है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। अब इंतजार है कि यह शो किसके हाथ लगेगा।

हर्षद चोपड़ा क्यों छोड़ रहे हैं शो ?
एक्टर हर्षद चोपड़ा, अभिमन्यु (Abhimanyu) के रोल में नजर आ रहे हैं, जिसे दर्शक बेहद पसंद भी कर रहे हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि एक्टर शो छोड़ने वाले हैं। बीते दिनों टेलीचक्कर की रिपोर्ट में कहा गया था कि, एक्टर ने शो को अलविदा कहने का नोटिस दे दिया है।
खबरें और भी
वह इस महीने की 30 तारीख को आखिरी शूट करेंगे। मेकर्स ने शो में नए अभिमन्यु का रोल अभिनेता फहमान खान को दिया है। दरअसल, ये सब शो में आए लीप की वजह से होगा। हालांकि, अभी इन सब बातों पर ऑफिशियल एलान नहीं हुआ है।