Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिर्फ Shaktimaan ही नहीं, 90 के दशक में Alif Laila ने भी दूरदर्शन पर जमकर मचाया था तहलका

    Updated: Fri, 31 May 2024 06:49 PM (IST)

    अपने समय में दूरदर्शन पर माइथोलॉजिकल और शक्तिमान (Shaktimaan) जैसे सुपरहीरो शो की भरमार थी। हर कोई इन धारावाहिकों को देखने के लिए बेताब रहता था। उनमें ...और पढ़ें

    दूरदर्शन पर लोकप्रिय हुआ था अलिफ लैला (Photo Credit-Jagran)
    दूरदर्शन पर लोकप्रिय हुआ था अलिफ लैला (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. अलिफ लैला था दूरदर्शन का पॉपुलर शो
    2. 90 के दशक में खूब बटोरी थीं सुर्खियां
    3. रामानंद सागर ने लिखी थी शो की पटकथा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में दूरदर्शन दर्शकों के लिए मनोरंजन का एक प्रमुख साधन माना जाता था। डीडी नेशनल चैनल पर उस वक्त रामायण जैसे माइथोलॉजिकल और शक्तिमान (Shaktimaan) जैसे सुपरहीरो शो की भरमार हुआ करती थी। इसके दूसरी तरफ कई ऐसे काल्पनिक धारावाहिक भी थे, जो फैंस की पहली पसंद माने जाते थे।

    उनमें से एक अलिफ लैला-अरेबियन नाइट्स शो था, जो दूरदर्शन पर काफी लोकप्रिय हुआ। इस लेख में आज अलिफ लैला (Alif Laila) शो के बारे में विस्तार से बात की जाएगी और इस टीवी सीरियल से जुड़े तथ्यों पर प्रकाश भी डाला जाएगा। 

    कब शुरु हुआ था अलिफ लैला

    साल 1993 में अलिफ लैला शो को दूरदर्शन पर पहली बार प्रसारित किया गया था। रामायण के निर्देशक रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने इस धारावाहिक का डायरेक्शन किया था। ये एक काल्पनिक कहानी वाला शो रहा, जिसमें एक ऐसे राजा की कहानी को दिखाया गया, जो एक-एक कर के अपनी पत्नियों को मौत के घाट उतार देता था। 

    ये भी पढ़ें-  सिर्फ Shaktimaan ही नहीं छोटे पर्दे पर ब्रह्मांड का योद्धा भी बन चुके हैं Mukesh Khanna, ये था सुपरहीरो शो

    जादू टोने के तरीके और जिंद के किरदारों के चलते अलिफ लैला काफी रोचक रहा। सागर आर्ट्स द्वारा निर्मित ये टीवी सीरियल वन थाउजेंड वन नाइट्स किताब पर आधारित था। इसकी कहानी और पात्रों ने हर किसी का दिल जीता।

    खबरें और भी

    इस शो की स्टार कास्ट पर गौर किया जाए तो उमसें सीमा कंबल, शहनवाज प्रधान, दामिनी के शेट्टी, पिंकी पारिख, गिरिजा शंकर और अंकित अरोरा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद रहे। 

    रामानंद सागर ने लिखा शो का स्क्रीनप्ले

    लेट 80 में रामायण जैसे आइकॉनिक शो का निर्माण करने वाले रामानंद सागर का अलिफ लैला से खास कनेक्शन रहा। इस शो का स्क्रीनप्ले रामानंद सागर ने ही लिखा था और रामायण की तरह इस धारावाहिक ने भी फैंस का दिल बखूबी जीता। जिस तरह से इस शो को बनाया गया था, वो उस दौर की जेनरेशन के लिए बेहद खास और नया था।

    4 साल तक रहा अलिफ लैला का राज

    जहां एक तरफ रामायण टीवी सीरियल 79 एपिसोड तक सीमित रहा था, वह अलिफ लैला लगभग दोगुने एपिसोड के साथ अव्वल रहा। 1993 से लेकर 1997 तक यानी लगभग 4 साल तक दूरदर्शन पर अलिफ लैला का राज रहा। इस दौरान शो के 143 एपिसोड को टेलीकास्ट किया गया था, जिनमें नई कहानियों का समावेश था। आलम ये रहा कि ये सीरियल बंपर तरीके से सफलता हासिल करने में कामयाब रहा। 

    लॉकडाउन में दोबारा प्रसारित हुआ था अलिफ लैला

    जहां एक तरफ कोरोना महामारी के दौरान रामायण और महाभारत जैसे शो का दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट हुआ। वहीं दूसरी तरफ डीडी नेशनल पर अलिफ लैला का पुन: प्रसारण नहीं हो पाया था।

    लेकिन डीडी भारती वो टीवी चैनल रहा जिस पर अरेबियन नाइट्स की कहानियों को लॉकडाउन में दिखाया गया। दूरदर्शन, डीडी भारती के अलावा दबंग और धमाल टीवी चैनल पर भी इसे प्रसारित किया गया था।

    ये भी पढ़ें- 37 साल पहले टीवी पर पहली बार आई थी Ramayan, 400 ऑडिशन के बाद मिले थे 'रावण'