विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Archana Gautam: कैमरे के सामने अर्चना गौतम हुईं बेहद बोल्ड, अब तक नहीं देखा होगा एक्ट्रेस का ऐसा रूप

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 24 Apr 2023 06:34 PM (IST)

Archana Gautam बिग बॉस 16 की फेमस कंटेस्टेंट अर्चना गौतम रियलिटी शो की दुनिया में जाना माना नाम बन चुकी ...और पढ़ें

File Photo of Archana Gautam. Photo Credit: Instagram
File Photo of Archana Gautam. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस 16' की सिलबट्टा क्वीन अर्चना गौतम ने शो में कंटेस्टेंट्स के साथ लड़ाई और जोक्स के जरिये भी खूब वाहवाही लूटी। एक्ट्रेस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। बिग बॉस के बाद मानो उन्हें पंख ही लग गए हैं। कभी अपने बयान से तो कभी किसी फोटोशूट के जरिये एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी रहती हैं।

अर्चना गौतम की बदली अदाएं

अर्चना गौतम खुद को लाइमलाइट में रखना खूब जानती हैं। खासतौर से 'बिग बॉस 16' के बाद उनका मिजाज बदल गया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग रंग-रूप में फोटो शेयर करती हैं। कभी साड़ी, तो कभी सूट, तो कभी दुल्हन बन अर्चना एक से बढ़कर एक पोज में खुद के फोटोशूट कराती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया, जिसका कातिलाना वीडियो और फोटो उन्होंने शेयर किया है।

चर्चा में आया अर्चना का बोल्ड फोटोशूट

'बिग बॉस 16' के बाद अर्चना गौतम बाकी प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गई हैं। उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 13' साइन कर लिया है। वहीं, उनके पास कुछ मैगजीन फोटोशूट भी हैं, जिसमें से एक शूट से उन्होंने वीडियो और फोटो शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Archana Gautam (@archanagautamm)

इनमें वह पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। फैंस भी उनका बदला अंदाज देख हैरान हैं। अर्चना गौतम इतनी बदली हुई लग रही हैं कि यकीनन अब तक आपने उनका ऐसा रूप नहीं देखा होगा।

'लड़की फायर है'

फैंस अर्चना गौतम के नए लुक पर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। ऑरेंज पैंट और पिंक क्रॉप टॉप में अर्चना ने बेहद बोल्ड फोटोशूट कराया है। एक्ट्रेस को इस अंदाज में एक फैन ने कमेंट किया, 'पुष्पा नाम सुनकर फायर समझे क्या लड़की फायर है।'

बिग बॉस 16 की एक्स कंटेस्टेंट के लिए एक फैन ने लिखा, 'अर्चना आप तो फायर लग रही हो फायर।' एक ने कहा, 'यार अर्चना तुम भी सौंदर्या से कम नहीं हो...बिग बॉस याद है मुझे।'