विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13: एमसी स्टैन या एमीवे बंटाई नहीं, ये सिंगर शो में खतरों से लेगा पंगा, नाम सुन लगेगा झटका

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Wed, 19 Apr 2023 06:12 PM (IST)

Khatron Ke Khiladi 13 Contestant Update टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का पहला कंटेस्टेंट कंफर्म हो गया ...और पढ़ें

Khatron Ke Khiladi 13 Contestant Update, Twitter
Khatron Ke Khiladi 13 Contestant Update, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13 Contestant Update: रोहिट शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन कई महीनों से चर्चा में बना हुआ है। शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर अब तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं। इस लिस्ट में अब एक और नया नाम जुड़ गया है।

यहां शूट होगा रोहित शेट्टी का शो

खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन की शूटिंग अर्जेंटीना में होने की उम्मीद है। जहां रोहित शेट्टी 13 से 15 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के साथ पहुंचेगे। शो में बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स के शामिल होने की खबरें कुछ दिनों पहले आई थी। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि बिग बॉस विनर एमसी स्टैन शो में एंट्री कर सकते हैं, लेकिन रैपर अपने इंडिया टूर और नए प्रोजेक्ट्स के कारण शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

एमीवे बंटाई नहीं बनेंगे हिस्सा

एमसी स्टैन के बाद देसी हिप-हॉप स्टार एमीवे बंटाई के नाम को लेकर चर्चा हुई थी, लेकिन बाद में खबरें सामने आई कि वो शो नहीं कर रहे हैं। अब एक और सिंगर का नाम खतरों के खिलाड़ी के लिए सामने आया है।

इस सिंगर की होगी एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रैपर डीनो जेम्स, रोहित शेट्टी के शो में एंट्री करने वाले हैं। नागपुर में पले-बढ़े डीनो रैपर के साथ-साथ एक सिंगर और लिरिसिस्ट भी हैं। उन्होंने गर्लफ्रेंड, ब्वॉयफ्रेंड और लूजर जैसे कई गाने गाए हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। हाल ही में उनका गाना ब्वॉयफ्रेंड रिलीज हुआ था। सिंगिंग के बाद डीनो अब खतरों से लड़ते हुए नजर आएंगे। हालांकि, खतरों के खिलाड़ी 13 में उनकी एंट्री को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Dino James (@dinojms)

ये स्टार्स आ सकते हैं नजर

रोहित शेट्टी के शो को लेकर हर बार फैंस बीच एक्साइटमेंट देखने को मिलती है। इस बार भी फैंस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नए सीजन में शामिल होने वाले सेलेब्स को लेकर अब तक कई नामों सामने आ चुके हैं। इनमें  नकुल मेहता, शरद मल्होत्रा, दिशा परमार, मोहसिन खान, एरिका फर्नांडिस, हेली शाह, सुरभि ज्योति जैसे सितारों के साथ-साथ सिम्बा नागपाल, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा जैसे बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के नाम शामिल है।

खतरों के खिलाड़ी 13 का कन्फर्म कंटेस्टेंट

इसके अलावा शिव ठाकरे, खतरों के खिलाड़ी के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद ये खुलासा किया है।