विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो का पहला कंटेस्टेंट हुआ कन्फर्म, टीवी के इस पॉपुलर स्टार ने लगाई मुहर

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Wed, 19 Apr 2023 12:00 PM (IST)

Khatron Ke Khiladi 13 First Confirm Contestant रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन को आखिरकार अपना ...और पढ़ें

Khatron Ke Khiladi 13 First Confirm Contestant, Instagram
Khatron Ke Khiladi 13 First Confirm Contestant, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13 First Confirm Contestant: कलर्स चैनल का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन खबरों में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। इस बीच अब शो में टीवी के एक पॉपुलर स्टार की एंट्री कंफर्म हो गई है।

पहला कन्फर्म कंटेस्टेंट

खतरों के खिलाड़ी 13 के कंटेस्टेंट्स को लेकर अब तक कई सेलेब्स के नामों की चर्चा हो चुकी है। हालांकि, इन नामों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, अब टीवी के एक पॉपुलर स्टार ने सोशल मीडिया के जरिए खुद ही केकेके 13 को लेकर खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एंट्री भी कन्फर्म कर दी है।

इस स्टार की एंट्री हुई कन्फर्म

खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में बिग बॉस 16 के कुछ फेमस कंटेस्टेंट के शामिल होने की खबरें पिछले काफी समय से आ रही हैं। अब इस खबर पर मुहर भी लग गई है। बिग बॉस 16 के फर्स्ट रनर अप शिव ठाकरे, खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट बन गए हैं।

बिग बॉस 16 में मचाया था धमाल

शिव ठाकरे, बिग बॉस 16 जीतने से चूक गए थे, लेकिन अब किस्मत ने उन्हें दूसरा बड़ा रियलिटी शो दे दिया है। इस बार शिव जीतने के लिए जान की बाजी लगाने वाले हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट शेयर किया है और इसके साथ ही खतरों के खिलाड़ी 13 में अपनी एंट्री कंफर्म कर दी है।  

सोशल मीडिया पर किया कन्फर्म

शिव ठाकरे ने इंस्टा स्टोरी में अपना एक इंटरव्यू शेयर किया है, जिसमें उनके खतरों के खिलाड़ी 13 में जाने की बात कही गई है। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें शिव, खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर अपनी तैयारी के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं।

रोहित शेट्टी ने किया था इशारा

शिव ठाकरे, बिग बॉस 16 के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने शो में एंटरटेनमेंट का खूब तड़का लगाया था। बिग बॉस में रोहित शेट्टी ने भी अपने विजिट के दौरान शिव ठाकरे के खतरों के खिलाड़ी 13 में आने की बात कही थी।