विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13 के पहले कंटेस्टेंट को लेकर चैनल के ट्वीट ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी, इन दो नामों पर दांव

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 13 Apr 2023 06:19 PM (IST)

Khatron Ke Khiladi 13 Makers Share Official Post of KKK13 contestant रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के ...और पढ़ें

Khatron Ke Khiladi 13 Makers Share Official Post of KKK13 contestant, Twitter
Khatron Ke Khiladi 13 Makers Share Official Post of KKK13 contestant, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13 Makers Share Official Post of KKK13 contestant: टीवी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी पिछले काफी महीने से चर्चा में बना हुआ है। कलर्स चैनल का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद मेकर्स दूसरे सुपरहिट शो की तैयारी कर रहे हैं। अब उन्होंने शो के पहले कंटेस्टेंट को लेकर ऑफिशियल ट्वीट किया है।

चैनल ने शेयर किया ऑफिशियल पोस्ट

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है। शो के नए सीजन में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियां बिग बॉस 16 के कुछ कंटेस्टेंट बटोर रहे हैं। इस बीच अब 13 अप्रैल को कलर्स चैनल ने खुद ही सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर फैंस के बीच बेचैनी को और बढ़ा दिया है।

चैनल ने कंटेस्टेंट को लेकर कही ये बात

कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए लोगों से खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले कंटेस्टेंट को लेकर सवाल पूछा। ट्वीट में लिखा, "कमेंट्स में आप उसका नाम बताएं, जिसे लेकर आपको लगता है कि ये खतरों के खिलाड़ी 13 का कंटेस्टेंट बन सकता है।"

ये दो सेलेब हो सकते हैं शामिल

सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी 13 से जुड़ा ये आधिकारिक ट्वीट जैसे ही वायरल हुआ लोगों ने अपने फेवरेट्स के नाम कमेंट करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही पोस्ट पर सबसे ज्यादा कमेंट दो स्टार्स को लेकर आए।

रोहित शेट्टी के शो में किसकी एंट्री

खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर यूजर्स ने पहला नाम बिग बॉस 16 के रनर-अप शिव ठाकरे का बताया। इसके असाला दूसरा नाम स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का रहा। दोनों को लेकर ट्विटर पर लोगों ने खूब कमेंट किए। अब ये दोनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा बनेंगे या नहीं, ये आने वाले वक्त में पता चल जाएगा।

ये स्टार्स हो सकते हैं शामिल

खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर अब तक कई नामों की चर्चा हो चुकी है। इनमें शिव ठाकरे और मुनव्वर फारूकी के अलावा मोहसिन खान, सुरभि ज्योति, उल्का गुप्ता, सुरभि चंदाना, अंजलि अरोड़ा, नकुल मेहता, धीरज धूपर, शरद मल्होत्रा, इरिका फर्नांडिस, दिशा परमार, प्रिंस नरूला, आसिम रियाज, उर्फी जावेद और सनाया ईरानी का नाम शामिल है।