Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Archana Gautam ने Sajid Khan को बांधी राखी, डायरेक्टर ने बहन को दिया खास तोहफा

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 09:41 PM (GMT+05:30)

    Archana Gautam Raksha Bandhan With Sajid Khan अर्चना गौतम (Archana Gautam) ने रक्षाबंधन का त्योहार बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर साजिद खान (Sajid Kha ...और पढ़ें

    Archana Gautam and Sajid Khan, Raksha Bandhan 2023 Photo Credit Instagram
    Archana Gautam and Sajid Khan, Raksha Bandhan 2023 Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. अर्चना गौतम ने साजिद संग मनाया रक्षाबंधन
    2. रक्षाबंधन के मौके पर साजिद खान के घर पहुंची अर्चना
    3. अर्चना और साजिद ने बिग बॉस में किया था ये वादा

     नई दिल्ली, जेएनएन। Archana Gautam Raksha Bandhan With Sajid Khan: बिग बॉस-16 और खतरों के खिलाड़ी-13 में नजर आ फेम अर्चना गौतम (Archana Gautam) ने रक्षाबंधन का त्योहार बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर साजिद खान (Sajid Khan) के साथ सेलिब्रेट किया। साजिद खान भी बिग बॉस-16 में नजर आए थे। दोनों की पहली बार मुलाकात वही हुई थी और अब ये रिश्ता बहन-भाई में बदल गया है।

    अर्चना ने साजिद को बांधी राखी

    बिग बॉस-16 में अर्चना ने वादा किया था कि वह साजिद को राखी बांधेंगी और आज उन्होंने अपना ये वादा पूरा किया। अर्चना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खास मोमेंट का वीडियो शेयर किया है। अर्चना के अलावा फराह खान (Farah Khan) ने भी इंस्टाग्राम पर ये वीडियो साझा किया है।

    वीडियो में अर्चना साजिद की आरती उतारती और राखी बांधती नजर रही हैं। वीडियो में पीछे से फराह की आवाज सुनाई दे रही है। वो कह रही है कि अर्चना तो तुम साजिद को राखी बांधने आई हो। वीडियो के कैप्शन में फराह ने लिखा, हैप्पी रक्षा बंधन मेरा पसंदीदा दिन  @archanagautammm @aslisajid खान से अपना #biggboss वादा निभाने आईं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

    'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आई अर्चना

    'बिग बॉस 16' के बाद अर्चना गौतम 'खतरों के खिलाड़ी 13' को लेकर चर्चा में हैं। वह खतरनाक स्टंट्स के साथ-साथ लोगों को एंटरटेन भी कर रही हैं। अर्चना मेरठ की रहने वाली है। 27 साल की अर्चना पेशे से एक एक्ट्रेस, मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटल होल्डर हैं। वह पत्रकार बनना चाहती थीं, लेकिन उनकी किस्मत में मॉडल बनना लिखा था।

    खबरें और भी

    मेरठ के परतापुर निवासी अर्चना गौतम ने कुछ साल पहले मेरठ से मॉडलिंग की शुरुआत की, तब वह 'मिस यूपी' चुनी गईं। साल 2018 में उन्होंने 'मिस इंडिया बिकिनी' में हिस्सा लिया था और खिताब अपने नाम किया। उन्होंने 2018 में 'मिस कॉसमॉस वर्ल्ड' में इंडिया को रिप्रेजेंट किया था और 'मोस्ट टैलेंटेड 2018' का खिताब जीता।