यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भैया भाग्यशाली हैं! लवकेश ने टास्क में खोली Vishal Pandey की पोल, सुनते ही भड़क उठे Armaan Malik
बिग बॉस कंटेस्टेंट अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच दुश्मनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शो शुरू होने के बाद से ही दोनों के बीच कई बार कहासुनी हो ...और पढ़ें

HighLights
- नजदीक आ रहा शो का ग्रैंड फिनाले
- अरमान मलिक और विशाल पांडे का फिर हुआ झगड़ा
- साईं केतन राव ने यूट्यूबर को बताई सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अरमान मलिक बिग बॉस ओटीटी के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। उनकी वजह से ये शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अरमान ने शो में अपनी दोनों बीवियों के साथ एंट्री की थी। पायल मलिक शो के दूसरे हफ्ते में ही घर से बेघर हो गए थीं जबकि कृतिका अभी भी खेल का हिस्सा हैं।
अरमान को बताया भाग्यशाली
अब एक लेटेस्ट एपिसोड में लवकेश कटारिया ने विशाल पांडे की एक और शॉकिंग स्टेटमेंट पर खुलासा किया है। लवकेश ने बताया कि विशाल ने अरमान मलिक और उनकी पत्नी कृतिका के रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहा था कि भैया भाग्यशाली हैं। ये बात सुनते ही सभी घरवाले शॉक्ड रह गए। इसके बाद विशाल ने कहा कि उन्होंने ये बात इसलिए बोली थी क्योंकि कृतिका अरमान मलिक का बहुत अच्छे से ध्यान रखती हैं। हालांकि ये बात सुनते ही अरमान बुरी तरह भड़क गए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 में घमासान, अरमान मलिक ने विशाल पांडे से लड़ाई में पार की हद, इस बार हो जाएंगे एलिमिनेट?
यूट्यूबर ने लवकेश को बताया साफ सुथरा
बाद में उन्हें साईं केतन राव से बात करते हुए देखा गया। अरमान बोले, 'इसकी शुरू से नजर खराब है। इसके बाद साईं कहते हैं कि लवकेश और विशाल दोनों एक जैसे हैं। हालांकि इस बात पर अरमान उन्हें डिफेंड करते हैं और कहते हैं कि लवकेश तो साफ सुथरा है वो कभी इस तरह की बात नहीं बोल सकता। उसके घर में दो बहने हैं और वो 24 घंटे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है।'
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब विशाल पांडे के ऊपर कृतिका पर बुरी नजर रखने का आरोप लगा हो। इससे पहले पायल मलिक वीकेंड का वॉर एपिसोड में घर में आई थीं और ये दावा किया था विशाल कृतिका को पसंद करते हैं। इस पर विशाल कहते हैं कि उनके शब्दों को गलत तरीके से लिया जा रहा है जिसके बाद अरमान मलिक उन्हें उठकर थप्पड़ मार देते हैं।