यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3 में घमासान, अरमान मलिक ने विशाल पांडे से लड़ाई में पार की हद, इस बार हो जाएंगे एलिमिनेट?
बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है जहां कंटेस्टेंट्स के झगड़ों के बिना बात नहीं बनती। कभी किचन में सफाई को लेकर तो कभी दिए गए किसी काम को लेकर बिग बॉस शो मे ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले है नजदीक
- अरमान मलिक और विशाल पांडे का फिर हुआ झगड़ा
- अरमान और विशाल के बीच हुई फिजिकल फाइट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरमान मलिक और विशाल पांडे (Vishal Pandey) का झगड़ा 'बिग बॉस ओटीटी 3' के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। दोनों के बीच कृतिका मलिक पर किए गए कमेंट को लेकर झगड़ा हो चुका है। न सिर्फ झगड़ा, बल्कि अरमान ने विशाल को थप्पड़ भी मार दिया था। अब दोनों के बीच एक बार फिर बहसबाजी हो गई है। लेकिन इस बार बात पहले से भी आगे पहुंच गई है।
अरमान-विशाल में फिजिकल फाइट
'बिग बॉस' शो राइवलरी और फिजिकल फाइट्स के मामले में नया नहीं है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अरमान मलिक(Armaan Malik) और विशाल पांडे के बीच तब से दुश्मनी है, जब से पायल ने कृतिका को लेकर विशाल के कमेंट के बारे में बताया है। तब अरमान ने विशाल को थप्पड़ मार दिया था, जिसकी सजा के तौर पर उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया। वहीं, हालिया एपिसोड में दोनों के बीच फिजिकल फाइट होते देखने को मिली।
यह भी पढ़ें: अरमान मलिक के साथ सोने को लेकर कृतिका और पायल की आपस में हुई थी क्या बात, पॉलोमी ने खोला इन तीनों का राज
शिवानी पर भड़के अरमान
दरअसल, इस बार झगड़ा कैप्टेंसी टास्क को लेकर हुआ। बिग बॉस ने शो में सभी को एक टास्क दिया, जिसमें शिवानी संचालक चुनी गईं। सभी कंटेस्टेंट्स को एक सेफ जोन में आना था, जिसमें कृतिका सबसे लास्ट कंटेस्टेंट थीं। जिस तरफ गेम जा रहा था, उसे देख अरमान को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने शिवानी पर चिल्लाना शुरू कर दिया।
Huge physical fight between #VishalPandey & #ArmaanMalik
Who do you support?
Like- Vishal
Retweet- Armaan
Comment- Name#BiggBossOTT3 pic.twitter.com/Dw3gdHsSlb
— Khabri 👂 (@real_khabri_1) July 23, 2024
अरमान और विशाल में फिर हुई लड़ाई
ये देख विशाल ने अरमान से कहा कि कृतिका को अपने लिए खुद लड़ने दो। लेकिन अरमान नहीं माना। उन्होंने कहा कि वह कृतिका की तरफ से बोल सकते हैं। इसी बीच में दोनों के बीच बहस हो गई। ये बहस इतनी बढ़ गई कि अरमान ने विशाल को जोर का धक्का तक दे दिया। दोनों की लड़ाई में रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) और बाकी घरवाले बीच बचाव में आ गए।
खबरें और भी
ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार अरमान फाइनली बाहर होंगे। पिछली बार जब उन्होंने विशाल को थप्पड़ मारा था, तो उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया। फैंस लंबे समय से अरमान के एलिमिनेशन की डिमांड कर रहे हैं।