Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भाईजान के फैंस के लिए खुशखबरी! Bigg Boss 18 को लेकर आया बड़ा अपडेट, Salman Khan होस्ट करेंगे शो

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 05:49 PM (IST)

    भले ही बिग बॉस ओटीटी को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हो लेकिन सलमान के फैंस अभी भी उन्हें मिस कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी बहुत जल्द खत्म होने वाला है। अब टीवी ...और पढ़ें

    सलमान खान होस्ट करेंगे बिग बॉस सीजन 18
    सलमान खान होस्ट करेंगे बिग बॉस सीजन 18

    HighLights

    1. अक्टूबर से शुरू होगा शो
    2. जल्द खत्म होगा बिग बॉस ओटीटी
    3. पहले कंटेस्टेंट का नाम हुआ कंफर्म

     एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 पर इस समय जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। इस समय शो पर मौजूद हर एक कंटेस्टेंट अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में लगा हुआ है। वहीं कई कंटेस्टेंट शो से बाहर भी हो चुके हैं। लेटेस्ट एविक्शन सना सुल्तान और अदनान शेख का हुआ है। इससे पहले दीपक चौरसिया शो से बाहर हुए थे।

    अदनान शेख की शो में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री हुई थी और हफ्ते भर में ही शो से उनका पत्ता कट गया है। बिग बॉस के पहले दो हफ्ते काफी सुस्त गए लेकिन बाद में अरमान मलिक, रणवीर शौरी और अन्य कंटेस्टेंट की कंट्रोवर्सी ने शो को नया माहौल दिया। अनिल कपूर इस शो को होस्ट कर रहे हैं। खबर है कि अगस्त के पहले हफ्ते में बिग बॉस ओटीटी 3 का एंड हो जाएगा।

    किस दिन होगी शुरुआत

    लेटेस्ट अपडेट बिग बॉस 18 के बारे में है। मेकर्स ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिग बॉस खबरी की अपडेट के अनुसार सलमान खान सीजन 18 होस्ट करते हुए नजर आएंगे। शो 5 अक्टूबर, 2024 से शुरू हो सकता है। इसके अलावा शो के पहले कंफर्मड कंटेस्टेंट का भी नाम सामने आ चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम इसमें हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट हैं।

    यह भी पढ़ें: जब Salman Khan की धमकी से डर गए थे बिग बॉस, कंटेस्टेंट को दोबारा शो के मंच पर नहीं रखने दिया कदम

    इन शोज का रह चुकी हैं हिस्सा

    बता दें कि दीपिका कक्कड़ को पॉपुलर सीरियल ससुराल सिमर का से घर घर पहचान मिली। इसके अलावा वो बिग बॉस 12 में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने इस सीजन को जीता भी था। इसके अलावा शोएब झलक दिखला जा 11 में नजर आए थे। शोएब मलिक ने मनीषा रानी और अद्रिजा सिन्हा के साथ टॉप 3 में जगह बनाई थी। हालांकि बिहार की मनीषा रानी ने इसे जीता था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म Kick 2? साजिद नाडियावाला ने एक्शन ड्रामा को लेकर किया खुलासा