विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरमान मलिक के साथ सोने को लेकर कृतिका और पायल की आपस में हुई थी क्या बात, पॉलोमी ने खोला इन तीनों का राज

Published: Tue, 23 Jul 2024 10:05 PM (IST)

कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में शुरुआत से लेकर अब तक अरमान मलिक (Armaan Malik) का टॉपिक सबसे ...और पढ़ें

कृतिका मलिक, अरमान मलिक, पायल मलिक और पॉलोमी दास
कृतिका मलिक, अरमान मलिक, पायल मलिक और पॉलोमी दास

HighLights

  1. बिग बॉस ओटीटी 3 की एक्स कंटेस्टेंट रही हैं पॉलोमी
  2. पॉलोमी ने बताई पायल और कृतिका की बात
  3. घर के अंदर रखे बेड को लेकर बोलीं पॉलोमी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जो शुरुआत से ही सुर्खियों में छाए हुए हैं। चंद्रिका गेरा दीक्षित उन कंटेस्टेंट्स में से एक रहीं, जो वड़ा पाव बेचते-बेचते बिग बॉस के घर में आ गईं। व्यूअर्स के बीच इनकी जर्नी देखने का चस्का था, जिसे खत्म होते ज्यादा दिन नहीं बीते। इसके अलावा अरमान मलिक शो के वह कंटेस्टेंट रहे हैं, जो अपनी निजी जिंदगी के कारण पहले एपिसोड से चर्चा का विषय बने हुए हैं।

पॉलोमी ने की कृतिका और पायल पर बात

अरमान मलिक पर पहली पत्नी पायल के होते हुए कृतिका से दूसरी शादी करने और दोनों बीवियों के साथ रहने पर पॉलीगेमी का आरोप लगा है। वहीं कुछ दिन पहले अरमान और कृतिका का इंटीमेट वीडियो सामने आया था, जिसे लेकर मेकर्स की खूब फजीहत हो रही है। अब शो की एक्स कंटेस्टेंट रहीं पॉलोमी दास ने कृतिका, अरमान और पायल को लेकर एक बात का खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल को मिलती है स्पेशल ट्रीटमेंट, चंद्रिका ने खोले घर के राज, पायल को अरमान की बताई ये बात

अरमान के साथ सोने को लेकर हुई थी ये बात

फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में पॉलोमी ने बताया कि जब पायल और कृतिका में से किसी को अरमान के साथ सोना होता था, तो वह क्या बात करती थीं। पॉलोमी से सवाल किया गया था कि कुछ लोग कहते हैं कि अरमान, कृतिका को ज्यादा प्यार करते हैं। इस पर पॉलोमी ने कहा, ''मैंने जिस दिन घर में एंट्री ली, मेरे वाले बेड में कुछ दिक्कत हो गई थी। उसमें पानी गिर रहा था। अरमान का एक बेड खाली था, उस पर कृतिका सो रही थीं।

पॉलोमी ने आगे कहा कि उन्होंने पायल और कृतिका से कहा कि कोई एक अरमान के साथ सो जाए क्योंकि उनके पास सोने के लिए जगह नहीं है। इस पर दोनों ने तय किया कि पायल जाएंगी और कृतिका, पॉलोमी के साथ सोएंगी।

पायल ने किया था इंटीमेट वीडियो पर रिएक्ट

बता दें कि इसके पहले पायल ने अरमान-कृतिका के इंटीमेट मोमेंट्स पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने वीडियो को मॉर्फ्ड बताया था। पायल ने कहा था कि वह घर में रही हैं। वीडियो में जो लैंप दिखाई गई है, वह वहां उस बेड के पास नहीं थी, जिस पर दोनों सोते हुए नजर आए हैं। वहीं, जियो सिनेमा ने भी अरमान और कृतिका के वीडियो को मॉर्फ्ड बताया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: एक साथ 5 कंटेस्टेंट्स पर गिरी गाज, दीपक चौरसिया और सना सुल्तान के बाद ये सभी होंगे बाहर!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।