विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल को मिलती है स्पेशल ट्रीटमेंट, चंद्रिका ने खोले घर के राज, पायल को अरमान की बताई ये बात

Published: Sun, 21 Jul 2024 02:01 PM (GMT+05:30)

बिग बॉस ओटीटी 3 को शुरू हुए दो महीने का वक्त बीतने वाला है। अनिल कपूर (Anil Kapoor) की मेजबानी ...और पढ़ें

पायल मलिक और चंद्रिका गेरा दीक्षित. फोटो क्रेडिट- मलिक व्लॉग्स
पायल मलिक और चंद्रिका गेरा दीक्षित. फोटो क्रेडिट- मलिक व्लॉग्स

HighLights

  1. वड़ा पाव गर्ल के नाम से फेमस हैं चंद्रिका दीक्षित
  2. चंद्रिका ने पायल को बताई घर की अंदर की बात
  3. चंद्रिका ने कहा सना को मिलती है स्पेशल ट्रीटमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में इस वीकेंड का वार में एल्विश यादव (Elvish Yadav) और फैसल शेख ने एंट्री ली। दोनों की एंट्री पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। फैसल वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदनान शेख के दोस्त हैं। अदनान की एंट्री शो में तब हुई, जब चंद्रिका गेरा दीक्षित एलिमिनेट हो चुकी थीं। 

चंद्रिका और पायल ने की मुलाकात

'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ही एक्स कंटेस्टेंट पायल मलिक (Payal Malik) से मुलाकात की। दोनों ने एक दूसरे से ढेर सारी बातें की। इसी के साथ चंद्रिका ने पायल को घर के अंदर की बात बताई। चंद्रिका ने बताया कि सना मकबूल को शो में स्पेशल ट्रीटमेट दिया जाता है। वड़ा पाव गर्ल ने ये सारी बातें मलिक व्लॉग्स में बताई है।

यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस' से निकलने के बाद वड़ा पाव गर्ल का उनके पति ने इस तरह किया वेलकम, चंद्रिका के चेहरे से नहीं हटी स्माइल

सना मकबूल को दिया जाता है स्पेशल ट्रीटमेंट

दरअसल, पायल ने चंद्रिका से पूछा, ''जब बाकी कंटेस्टेंट्स के कपड़े नहीं पहुंच रहे हैं, तो सना मकबूल के बराबर कपड़े पहुंच रहे हैं। ऐसा क्यों?'' इस पर चंद्रिका स्माइल देकर कहती हैं कि सना को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। बस एक ही इंसान को स्पेशल ट्रीटमेंट मिल रहा है। हम सबके कपड़े नहीं आ रहे।''

चंद्रिका ने अरमान के लिए पायल से कहा कि वह अपने कपड़े न पहुंचने से परेशान हैं। हालांकि, जब अरमान घर से बाहर निकलेंगे, तो देखेंगे कि पायल ने उनके लिए कपड़े भिजवाए हैं, लेकिन वह घर के अंदर उन्हें नहीं पहुंचे हैं।

चंद्रिका ने डबल स्टैंडर्ड पर की बात

चंद्रिका ने कहा कि या तो मेकर्स कंटेस्टेंट्स को शॉर्ट टेंपर्ड करना चाहते हैं या फिर ये कि वो इतना इरीटेट हो जाए कि कुछ और हंगामा कर दे। उन्होंने ये भी कहा कि जो स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट थे, उन्हें पहले निकाल दिया। हम सच के लिए बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ''शिवानी बदतमीजी कर रही है, हम बोल रहे हैं, तो हम गलत, रवि किशन सर बोल रहे हैं, तो वो सही। शिवानी नाटक कर रही है चक्कर आने का, हम बोल रहे हैं, तो हम गलत, अनिल सर तो वो सही।

यह भी पढ़ें: 'मैं सामने वाले को उनकी औकात दिखाती हूं', बिग बॉस से निकलते ही चंद्रिका के बदले तेवर, घरवालों को लेकर कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।