Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3 से एलिमिनेट हुईं चंद्रिका अपने साथ ले गईं मोटी रकम, हर हफ्ते की कमाई सुन उड़ सकते हैं होश

    Updated: Mon, 15 Jul 2024 04:25 PM (IST)

    चंद्रिका गेरा दीक्षित (Chandrika Gera Dixit) बिग बॉस ओटीटी 3 की पॉपुलर कंटेस्टेंट रही हैं। पहले दिन से लोगों की नजर उनकी जर्नी पर रही है। वड़ा पाव गर् ...और पढ़ें

    चंद्रिका गेरा दीक्षित. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    चंद्रिका गेरा दीक्षित. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. चंद्रिका गेरा दीक्षित, बिग बॉस ओटीटी 3 से हुईं बाहर
    2. वड़ा पाव का बिजनेस करती हैं चंद्रिका दीक्षित
    3. विशाल पांडे के साथ था शो में चंद्रिका का झगड़ा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में हर हफ्ते किसी एक या दो कंटेस्टेंट का सफर खत्म होता है। अब तक चार कंटेस्टेंट्स शो को टाटा बाय-बाय कह चुके हैं। इनमें पायल मलिक, पौलमी दास, नीरज गोयत और मुनीषा खटवानी का नाम शामिल है। अब शो से बाहर होने वाले अगले कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ चुका है।

    खत्म हुआ चंद्रिका का सफर

    'बिग बॉस ओटीटी 3' से इस बार चंद्रिका गेरा दीक्षित (Chandrika Gera Dixit) का एलिमिनेशन हुआ। दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल के नाम से फेमस चंद्रिका, बिग बॉस ओटीटी 3 की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मानी जाती थीं। शो में विशाल पांडे (Vishal Pandey) के साथ उनके अक्सर झगड़े होते देखने को मिलते थे।

    यह भी पढ़ें: क्या Bigg Boss OTT 3 में हो रहा है घोटाला? 'सरपंच' जी की एक के बाद एक भविष्यवाणी हो रही है सच

    इस बार नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में चंद्रिका के अलावा अरमान मलिक, विशाल पांडे, शिवानी कुमारी और लवकेश कटारिया थे। इन सबमें सबसे कम हासिल करने की वजह से चंद्रिका का सफर 'बिग बॉस ओटीटी 3' से खत्म हो चुका है। 'वड़ा पाव गर्ल' शो से बाहर हो चुकी हैं और इसी के साथ वह कितनी रकम लेकर निकली हैं, इसकी जानकारी भी सामने आ गई है। 

    कितनी रकम लेकर गईं चंद्रिका?

    सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, हर हफ्ते चंद्रिका की शो से तकरीबन 70 हजार की अर्निंग हो रही थी। इस लिहाज से वह अपने साथ 2.10 लाख तक का अमाउंट लेकर गई हैं।

    खबरें और भी

    वड़ा पाव बिजनेस से अर्निंग का किया था खुलासा

    इसके पहले चंद्रिका ने बिग बॉस ओटीटी 3 के शुरुआती एपिसोड में वड़ा पाव बिजनेस से अपनी एक दिन की अर्निंग का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि वह एक दिन में 40 हजार की कमाई करती हैं। ये सुनकर घरवाले हैरान हो गए थे।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: कम वोट्स के कारण बाहर हुआ ये मजबूत कंटेस्टेंट, नाम सुन खुशी से झूम उठे फैंस