यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या 5वीं बार पिता बनने जा रहे Armaan Malik? दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के वायरल वीडियो का ये है सच
यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी प्रेग्नेंसी का एलान करती हुई ...और पढ़ें

HighLights
- अरमान मलिक ने की है दो शादियां
- पायल से अरमान को तीन बच्चे
- 2023 में पहली बार मां बनी थीं कृतिका
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाने-माने यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) दो शादियों की वजह से खूब चर्चा में रहते हैं। अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले विवादित शो बिग बॉस ओटीटी 3 में जब अरमान अपनी दोनों पत्नियों कृतिका मलिक (Kritika Malik) और पायल मलिक (Payal Malik) के साथ आए थे, तब बहुविवाह के चलते उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था। इन दिनों कृतिका का ये वीडियो यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।
अरमान मलिक दो पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ रहते हैं। दोनों पत्नियों से अरमान को चार बच्चे हैं। पायल ने पिछले साल IVF के जरिए दो बच्चों को जन्म दिया था और उनका एक और बेटा भी है। जबकि कृतिका ने एक बेटे को जन्म दिया था। इस बीच सोशल मीडिया पर कृतिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताती नजर आ रही हैं।
क्या दोबारा प्रेग्नेंट हैं कृतिका मलिक?
सोशल मीडिया पर हाल ही में कृतिका मलिक का एक वीडियो शेयर किया गया। क्लिप में देखा जा सकता है कि अरमान अपनी पत्नी को सरप्राइज देते हैं। वह चीकू को बताते हैं कि वह दोबारा भाई बनने वाला है। यह सुनकर मेकअप कर रहीं पायल दंग रह जाती हैं। फिर कृतिका कहती हैं, "हां मैं प्रेग्नेंट हूं।" पहले तो वह यह मानने से इनकार कर देती हैं, लेकिन फिर वह बहुत खुश हो जाती है। कृतिका कहती है कि तूबा से छोटा भी कोई आने वाला है, इस पर पायल कहती हैं कि वह उसे संभाल लेंगी।
यह भी पढ़ें- Armaan Malik की पहली वाइफ Payal Malik को सांस लेने में हुई तकलीफ, अस्पताल में हुईं भर्ती
कृतिका मलिक ने किया था प्रैंक
कृतिका की प्रेग्नेंसी का सुनकर पायल खुशी से झूमने लगती हैं। फिर वह उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने की बात कहती हैं, लेकिन वह जाने से मना कर देती हैं। आपको बता दें कि कृतिका का ये वीडियो पिछले साल का है। जैद के जन्म के 6 महीने बाद कृतिका ने पायल से दोबारा प्रेग्नेंसी का प्रैंक किया था। बाद में उन्होंने इसे रिवील कर दिया था कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं।