Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अरमान मलिक के साथ Payal की रोमांटिक तस्वीरें देख भड़के फैंस, बोले - अब डिवोर्स कहां गया?

    Updated: Tue, 06 Aug 2024 12:55 PM (IST)

    अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका मलिक के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री ली थी। यह से सारा विवाद शुरू हुआ और उनकी पूरी पर्सनल लाइफ खुलक ...और पढ़ें

    पायल मलिक और अरमान मलिक की फोटो
    पायल मलिक और अरमान मलिक की फोटो

    HighLights

    1. फैंस ने किया पायल मलिक को ट्रोल
    2. बिग बॉस के टॉप 5 में थीं कृतिका
    3. ब्लॉग्स के जरिए फैंस को दी जानकारी

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 से चर्चा में आए अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियां अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं। अभी पिछले दिनों अपने ब्लॉग में मलिक फैमिली ने अनाउंस किया था कि कृतिका बिग बॉस 18 में भी नजर आएंगी। हालांकि इस बात की अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

    पायल ने शेयर की फोटो

    वहीं जब अरमान और कृतिका बिग बॉस के घर में थे तो दोनों की इंटीमेट वीडियो भी वायरल हुई थी जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना हुई थी। इस बीच पायल मलिक घर के बाहर थीं। वह के दूसरे हफ्ते में ही एलिमिनेट हो गई थीं। वह लगातार विक्टिम कार्ड खेलते हुए फैमिली को बचाने की कोशिश कर रही थीं। पायल ने अपने ब्लॉग में अनाउंस किया था कि वो अरमान मलिक से तलाक ले लेंगी। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी और अरमान मलिक की रोमांटिक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट बनी पॉपुलर इंफ्लुएंसर, नाम सुन फैंस को लगा सदमा!

    फैंस ने किया कमेंट

    पायल की ये तस्वीरें देखकर फैंस भड़क गए और कमेंट सेक्शन में अपना गुस्सा निकालने लगे। फैंस ने डिवोर्स वाली बात पर कमेंट करते हुए पूछा, 'अब क्या हुआ? एक दूसरे यूजन ने कमेंट किया- 'अब डिवार्स कहां गया? एक अन्य ने कमेंट किया- 'क्या हुआ पायल तो डिवार्स देने वाली थी अरमान को।'

    पायल ने अरमान से तलाक लेने की इच्छा जताते हुए अपने ब्लॉग्स में कहा था,“मैं नाटक और नफरत से तंग आ चुकी हूं। जब तक यह मेरे बारे में था,मैं ठीक थी लेकिन अब नफरत मेरे बच्चों तक पहुंच रही है। ये बेहद चौंकाने वाला है। मैंने इसी वजह से अरमान से अलग होने का फैसला किया है।' वह कृतिका के साथ रह सकता है और मैं बच्चों की देखभाल कर लूंगी।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बिग बॉस से निकलते ही Kritika Malik ने पायल के तलाक वाले बयान पर किया रिएक्ट, कहा- दो दिन तक ब्रेकडाउन रहा'