Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18 की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट बनी पॉपुलर इंफ्लुएंसर, नाम सुन फैंस को लगा सदमा!

    Updated: Mon, 05 Aug 2024 07:47 PM (GMT+05:30)

    बिग बॉस ओटीटी 3 ने पिछले कुछ हफ्तों में फैंस को एंटरटेन किया। हालांकि दर्शकों को ये सीजन पिछले सीजन के मुकाबले ज्यादा पसंद नहीं आया। फिर भी नई उम्मीद ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 के पहले कंटेस्टेंट का नाम हुआ रिवील, (X Image)
    बिग बॉस 18 के पहले कंटेस्टेंट का नाम हुआ रिवील, (X Image)

    HighLights

    1. ओटीटी का कंटेस्टेंट टीवी वर्जन में होगा शामिल
    2. बिग बॉस ओटीटी 3 के टाप 5 में बनाई थी जगह
    3. बिग बॉस के फैंस नाम सुन हुए निराश

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस का नया सीजन हर साल दर्शकों के बीच उत्सुकता और चर्चा का विषय बनता है। इस बार भी, दर्शकों को शो में कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे। हालांकि, इनमें एक जाना-पहचाना चेहरा भी शामिल होगा, जो हाल ही में बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में शामिल था।

    बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हो चुका है। सना मकबूल इस सीजन की विजेता बन चुकी हैं। ऐसे में अब फैंस बिग बॉस के टीवी वर्जन के लिए एक्साइटेड हैं, लेकिन अभी शो को आने में वक्त है।

    पहले कंटेस्टेंट का नाम आया सामने

    बिग बॉस टीवी की दुनिया का एक विवादित शो है। फिर भी फैन फॉलोइंग के मामले में ये बाकी रियलिटी शोज से आगे है। अब बिग बॉस का अपकमिंग सीजन 18 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसके पहले कंटेस्टेंट को लेकर अपडेट आई है।

    यह भी पढ़ें- बिग बॉस से निकलते ही Kritika Malik ने पायल के तलाक वाले बयान पर किया रिएक्ट, कहा- दो दिन तक ब्रेकडाउन रहा'

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की चर्चित कंटेस्टेंट कृतिका मलिक ओटीटी के बाद अब टीवी वर्जन में भी नजर आ सकती हैं। इस खबर की कन्फर्मेशन खुद कृतिका ने दी है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है। कृतिका मलिक ने अपना नया व्लॉग जारी किया है, जिसमें उनके साथ पायल मलिक भी हैं। वीडियो में दोनों ने कहा कि कृतिका अब बिग बॉस 18 में भी शामिल होने जा रही हैं।

    बिग बॉस फैंस हुए निराश

    पायल मलिक और कृतिका मलिक व्लॉग में कृतिका के नाम के पोस्टर लगवाने की बात कर रही हैं, जिसमें लिखा है कि वो बिग बॉस 18 में भी शामिल होने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के व्लॉग का ये पार्ट वायरल हो रहा है। बिग बॉस 18 को लेकर कृतिका मलिक भले सातवें आसमान पर हो, लेकिन शो के फैंस को उनका शामिल होना बिल्कुल पसंद नहीं आया। और कमेंट कर उन्होंने एतराज जताया। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3 से बाहर होते ही Kritika Malik ने तोड़ी शादी पर चुप्पी, बोलीं- 'तब हम सोशल मीडिया पर नहीं'