Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिग बॉस हाउस में कोहराम, कृतिका के बारे में ऐसी बातें सुन अरमान ने जड़ा विशाल को थप्पड़, फैंस बोले- केस होना चाहिए

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 12:46 PM (GMT+05:30)

    बिग बॉस शो का इतिहास रहा है कि कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े जरूरत से ज्यादा आगे न बढ़े हों। हर सीजन में किसी न किसी के बीच कुछ ऐसा होता है जिससे बात बहुत ...और पढ़ें

    'बिग बॉस ओटीटी 3' कंटेस्टेंट्स अरमान मलिक और विशाल पांडे
    'बिग बॉस ओटीटी 3' कंटेस्टेंट्स अरमान मलिक और विशाल पांडे

    HighLights

    1. अरमान मलिक और विशाल पांडे में हुआ झगड़ा
    2. कृतिका पर किया कमेंट की पायल ने की शिकायत
    3. अरमान मलिक ने जड़ा विशाल पांडे को थप्पड़

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के बीच के इश्यू बढ़ते जा रहे हैं। इस शो में कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जिनकी हरकतें शो का हाईलाइटिंग प्वाइंट होती हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में अरमान मलिक और विशाल पांडे का नाम शामिल है और दोनों की ही एक दूसरे से बनती नहीं है। 

    बिग बॉस में आई हाथापाई की नौबत

    विशाल पांडे (Vishal Pandey) सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते हैं। उनके 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं, अरमान मलिक के 4 मिलियन से ज्यादा की फैन फॉलोइंग है। लेकिन ये यूट्यूबर वीडियो से ज्यादा दो शादियों को लेकर चर्चा में रहते हैं। विशाल और अरमान की शो में एक दूसरे से बनती नहीं है। दोनों के अक्सर झगड़े होते हैं, लेकिन इस बार तो नौबत हाथापाई पर आ गई।

    यह भी पढ़ें: एलिमिनेशन के फेर से नहीं बच पाया Bigg Boss OTT 3 का ये मजबूत कंटेस्टेंट, स्ट्रॉन्ग गेम के बाद भी हुआ बाहर

    पायल ने की विशाल की चुगली

    इस वीकेंड का वार एपिसोड में एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट पायल मलिक (Payal Malik) ने एंट्री ली। उन्होंने होस्ट अनिल कपूर के साथ विशाल की क्लास लगाने में कसर नहीं छोड़ी। पायल ने अरमान को बताया कि विशाल ने कृतिका को लेकर कुछ ऐसा कहा, जो उनके हिसाब से सही नहीं था। इसके बाद वो बोलती हैं कि विशाल ने कहा, ''भाभी सुंदर लगती हैं।'' ये सुनते ही अरमान का पारा चढ़ गया। उन्होंने विशाल को खरी खोटी तो सुनाई ही, साथ ही थप्पड़ भी मार दिया। 

    अरमान ने मारा विशाल को थप्पड़

    पायल के जाने के बाद अरमान और विशाल में इसी बात को लेकर बहस होने लगी। विशाल ने कहा कि उन्होंने गलत इंटेंशन से कृतिका के बारे में ऐसा नहीं कहा था। लेकिन अरमान ने उनकी बात सुनने की बजाय उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसका प्रोमो देख यूजर्स को अभिषेक कुमार की याद आ गई, जिन्होंने 'बिग बॉस 17' में समर्थ जुरेल को थप्पड़ मारा था। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    फैंस ने किया विशाल का सपोर्ट 

    प्रोमो देख कई यूजर्स ने विशाल का सपोर्ट किया है। उनका कहना है कि विशाल ने सिर्फ कृतिका की तारीफ की थी।

    एक ने यह तक कमेंट किया कि अरमान मलिक पर पुलिस केस होना चाहिए और बिग बॉस पर भी।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: कृतिका मलिक पर कमेंट करना विशाल पांडे को पड़ा भारी, Payal Malik ने सुनाई खरी-खोटी