Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एलिमिनेशन के फेर से नहीं बच पाया Bigg Boss OTT 3 का ये मजबूत कंटेस्टेंट, स्ट्रॉन्ग गेम के बाद भी हुआ बाहर

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 08:25 AM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के बीच किसी न किसी बात को लेकर बहस होती रहती है। शो में अरमान मलिक (Armaan Malik) और विशाल पांडे (Vishal Pan ...और पढ़ें

    'बिग बॉस ओटीटी 3' कंटेस्टेंट्स अरमान मलिक, विशाल पांडे और मुनीषा खटवानी
    'बिग बॉस ओटीटी 3' कंटेस्टेंट्स अरमान मलिक, विशाल पांडे और मुनीषा खटवानी

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 3 में 8 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट
    2. अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच है पंगा
    3. शो से बाहर हुआ मजबूत कंटेस्टेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कंटेस्टेंट्स के गेम प्लान को काफी पसंद किया जा रहा है। विशाल पांडे, रणवीर शौरी और अरमान मलिक शो के मोस्ट फेमस कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' से अब तक तीन लोगों का एविक्शन हो चुका है और अब चौथे पर्सन के भी शो से बाहर होने की जानकारी सामने आई है।

    विशाल पांडे की अनिल कपूर ने लगाई क्लास

    अनिल कपूर (Anil Kapoor) द्वारा होस्टेड शो में कई कंटेस्टेंट्स की एक दूसरे से तीखी बहस होती दिखती है। इस बार के वीकेंड का वार एपिसोड में अनिल कपूर ने विशाल पांडे (Vishal Pandey) की जमकर क्लास लगाई। कृतिका मलिक पर किए गए कमेंट को लेकर उन्हें सबके सामने फटकार लगी। इसी के साथ उन्हें शो से बेघर होने का भी डर था।

    यह भी पढ़ें: क्या लेस्बियन हैं पायल और कृतिका? Bigg Boss OTT 3 से बाहर आते ही पौलमी दास ने दोनों को लेकर कही ये बात

    8 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से कटा एक का पत्ता

    इस वीक आठ कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। इनमें मुनीषा खटवानी (Munisha Khatwani), सना सुल्तान, विशाल पांडे, साई केतन राव, दीपक चौरसिया, अरमान मलिक और सना मकबूल का नाम शामिल है। इन सभी में से वो कौन सा कंटेस्टेंट है, जो आगे चलकर बिग बॉस का गेम नहीं खेल पाएगा, इसका खुलासा हो चुका है।  

    नॉमिनेशन में शिवानी से पूछा गया था कि अगर उन्हें मौका मिले, तो वह किसे बाहर करना चाहेंगी। उन्होंने रणवीर शौरी का नाम लिया था। वहीं, रणवीर ने विशाल का नाम लिया था। उनका कहना था कि विशाल छोटी-छोटी बात पर गुस्सा होते हैं। उनमें अकड़ है। सभी ने एक दूसरे को नॉमिनेट करने का कारण बताया। हालांकि, जिस कंटेस्टेंट को इस वीक बेघर होना पड़ा, वह टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी हैं।

    खबरें और भी

    मुनीषा और सना सुल्तान बॉटम 2 कंटेस्टेंट थीं। इनमें सबसे कम वोट के कारण शो से मुनीषा का सफर अब खत्म हो चुका है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: कृतिका मलिक पर कमेंट करना विशाल पांडे को पड़ा भारी, Payal Malik ने सुनाई खरी-खोटी