Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भाई के सामने Arti Singh ने पूल में किया पति दीपक चौहान संग रोमांस, यूजर्स ने कर दिया एक्ट्रेस को ट्रोल

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 11:15 AM (IST)

    बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह ने इसी साल अप्रैल में दीपक चौहान के साथ मुंबई में शादी रचाई। शादी के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियो शेयर क ...और पढ़ें

    आरती सिंह और दीपक चौहान (Photo Credit: Instagram)
    आरती सिंह और दीपक चौहान (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. आरती सिंह ने शेयर किया भाई के जन्मदिन का वीडियो
    2. पूल में पति संग मस्ती करते दिखाई दीं एक्ट्रेस
    3. लोगों ने कर दिया आरती को ट्रोल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे की जानी मानी एक्ट्रेस आरती सिंह ने अप्रैल में बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ सात फेरे लिए थे। उन्होंने अपनी शादी के हर छोटे बड़े फंक्शन की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की। सिर्फ इतना ही नहीं, शादी के बाद भी एक्ट्रेस ने दीपक के साथ कई रोमांटिक फोटोज शेयर कीं।

    अब आरती ने भाई कृष्णा अभिषेक के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Arti Singh ने पति दीपक चौहान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, भाभी कश्मीरा शाह ने दिया ऐसा रिएक्शन

    पूल में मस्ती करते नजर आईं आरती

    दरअसल, गुरुवार को कृष्णा अभिषेक ने अपने पूरे परिवार के साथ अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनकी बर्थडे पार्टी में बहन आरती और उनके पति दीपक भी शामिल हुए, जिसका एक वीडियो बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में देखने को मिला कि आरती अपने पति और भाई-भाभी के साथ पूल में मस्ती करते हुए नजर आईं।

    पति संग की जमकर मस्ती

    आरती ने ब्लू कलर का स्विमसूट पहना है और इस दौरान वह दीपक के साथ मस्ती करते हुए रोमांटिक होते नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि हंसी, प्यार और खुशी, जन्मदिन का शानदार जश्न। इसी वजह से यूजर्स उनको ट्रोल करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

    शहनाज ने किया कमेंट

    आरती की इस वीडियो पर शहनाज गिल ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा 'आरती' इसके साथ ही दिल और ईवल आइ का इमोजी भी शेयर किया। वहीं, कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को भाई के सामने स्विमसूट पहनने की वजह से उन्हें ट्रोल किया।

    खबरें और भी

    बता दें कि आरती ने 25 अप्रैल को मुंबई में दीपक के साथ शादी की, उनकी शादी में परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

    यह भी पढ़ें: Arti Singh ने दिखाई पहली रसोई की झलक, ससुराल में एक्ट्रेस ने बनाई ये डिश, लाल सूट में लगीं बला की खूबसूरत