Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arti Singh: भगवान का आशीर्वाद लेने काशी विश्वनाथ पहुंचीं आरती सिंह, मंदिर में शादी का कार्ड लिए आईं नजर

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 12:22 PM (IST)

    छोटे पर्दे की एक्ट्रेस आरती सिंह इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह जल्द ही बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ सात फेरे लेने ज ...और पढ़ें

    काशी विश्वनाथ पहुंचीं आरती सिंह (Photo Credit: Instagram)
    काशी विश्वनाथ पहुंचीं आरती सिंह (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस और रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी आरती सिंह (Arti Singh) जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। कुछ दिनों पहले ही उनके घर की तस्वीरें सामने आई थी, जो दुल्हन की तरह सज गया है। अब उनकी नई फोटोज सामने आई हैं।

    दरअसल, आरती सिंह अपनी शादी से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए काशी विश्वनाथ पहुंची हैं। इस दौरान वह हाथ में शादी का कार्ड लिए दिखाई दे रही हैं।

    यह भी पढ़ें: सजकर तैयार हुआ Arti Singh का घर, 10 दिन बाद ब्वॉयफ्रेंड Dipak Chauhan संग लेंगी सात फेरे

    काशी विश्वनाथ पहुंचीं आरती सिंह

    आरती सिंह और दीपक चौहान 25 अप्रैल को शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी इस नई जर्नी की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद के साथ करना चाहती हैं। अब हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड ने उनकी कई फोटो शेयर की हैं, जिसमें वह काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंची हैं। हालांकि, इस दौरान वह अकेले ही नजर आईं।

    फोटो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस मंदिर में हाथ में शादी का कार्ड लिए खड़े नजर आ रही हैं। इस दौरान आरती रेड कलर की ड्रेस, हाथों में चूड़ियां पहने बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। बता दें कि आरती और दीपक की शादी की रस्में 23 अप्रैल से शुरू होने वाली हैं।

    कौन हैं दीपक चौहान

    एक्ट्रेस आरती सिंह के होने वाले पति दीपक चौहान एक बिजनेसमैन हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने एक बार ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में यह खुलासा किया था कि मैं और दीपक एक प्राइवेट मैचमेकर्स के जरिए मिले थे। यह एक पूरी तरह से अरेंज मैरिज है। बीते साल जुलाई में हम दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद न्यू ईयर के मौके पर दीपक ने एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज किया था और अब यह दोनों शादी करने वाले हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: शादी से पहले Arti Singh ने होने वाले पति पर तानी 'बंदूक'! माता की चौकी से एक्ट्रेस ने दिखाईं झलकियां