यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Krushna Abhishek की बहन आरती सिंह ने होने वाली पति की शेयर की तस्वीर, यूजर्स बोले- ये तो अजय देवगन लग रहा है
Arti Singh Shares Photo With Boyfriend कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है और आप उन्हें जल्द ही दुल्हन बनते हुए देखेंगे। ...और पढ़ें

HighLights
- आरती सिंह ने ब्वॉयफ्रेंड संग शेयर की पहली तस्वीर
- वैलेंटाइन डे पर आरती सिंह ने फोटो शेयर कर किया प्यार का इजहार
- जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी कृष्णा अभिषेक की बहन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arti Singh Fiance First Photo: कृष्णा अभिषेक के घर में जल्द ही शहनाई बजने वाली हैं। 38 साल की उम्र में कॉमेडियन की बहन आरती सिंह को उनका हमसफर मिल ही गया है। कुछ दिनों पहले ही बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह की शादी की खबर सामने आई थी, जिस पर उनके भाई कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने भी मुहर लगाई थी।
उन्होंने ये भी बताया कि आरती की शादी का पहला कार्ड मामा गोविंदा को भेजने वाले हैं। हालांकि,फैंस ये जानने के लिए बेताब थे कि उनका होने वाला हस्बैंड कैसे दिखते हैं। अब वैलेंटाइन के मौके पर वो घड़ी आ ही गयी, जब आरती सिंह ने अपने होने वाली पति की पहली तस्वीर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा करते हुए रोमांटिक मैसेज लिखा है।
आरती सिंह ने शेयर की होने वाले पति संग पहली फोटो
वैलेंटाइन डे के मौके पर हर कोई अपने प्यार के साथ फोटोज शेयर करते हुए अपने दिल की बात जुबां से बयां कर रहा है। इस बीच आरती सिंह ने भी ब्वॉयफ्रेंड संग एक रोमांटिक फोटो शेयर करके अपने प्यार का इजहार किया है। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग वादियों के बीच एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसमें आरती सिंह अपने होने वाले पति की आंखों में डूबी हुईं नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: बहन Arti Singh की शादी को Krushna Abhishek ने किया कन्फर्म, बताया पहला कार्ड किसको भेजेंगे ?
इस फोटो में कृष्णा अभिषेक के जीजाजी का साइड फेस नजर आ रहा है, जिसमें वह बेहद ही रोमांटिक तरह से अपनी होने वाली दुल्हनिया को निहार रहे हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही आरती ने 'जिसका मुझे था इंतजार' गाना लगाया और साथ ही कैप्शन में भी लिखकर हार्ट वाला इमोजी बनाया'।
खबरें और भी
आरती के ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीरों पर सितारों ने लुटाया प्यार
आरती सिंह की उनके ब्वॉयफ्रेंड दीपक संग पहली फोटो पर सितारों और उनके फैंस ने खूब प्यार लुटाया। कई यूजर्स को तो वह साइड से अजय देवगन की तरह भी लगे। टीवी एक्ट्रेस आशका गोराड़िया ने कमेंट करते हुए लिखा, "आरतू वू...जल्दी से मिलवाओ, मैं तुम्हारे लिए बेहद खुश हूं"।

दूसरे यूजर ने लिखा, "ये साइड से अजय देवगन लग रहा है"। एक्टर आमिर अली ने लिखा, "साइड प्रोफाइल अजय देवगन..तुम्हारे लिए खुश हूं"। कई फैंस बिग बॉस कंटेस्टेंट का सपना पूरा होने के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके लिए अच्छी मैरिड लाइफ की कामना कर रहे हैं।