Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sidharth Shukla की फैमिली को शादी में बुलाएंगी आरती सिंह? सलमान-शहनाज तक ये हैं गेस्ट लिस्ट में शामिल

    Updated: Fri, 02 Feb 2024 06:31 PM (IST)

    Arti Singh Invite Sidharth Shukla Family कृष्णा अभिषेक की लाडली बहन आरती सिंह जल्द ही अपनी जिंदगी का चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। वह अप्रैल या मई में ...और पढ़ें

    Sidharth Shukla की फैमिली को शादी में बुलाएंगी आरती सिंह / Photo- Instagram
    Sidharth Shukla की फैमिली को शादी में बुलाएंगी आरती सिंह / Photo- Instagram

    HighLights

    1. आरती सिंह की शादी में शामिल होगा सिद्धार्थ शुक्ला का परिवार
    2. सलमान खान-शहनाज गिल सहित ये है पूरी गेस्ट लिस्ट
    3. जल्द ब्वॉयफ्रेंड संग सात-फेरे लेंगी आरती सिंह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arti Singh Invite Sidharth Shukla Family: कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। आरती सिंह टेलीविजन पर काफी काम कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें असली फेम सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बिग बॉस सीजन 13 से मिला है। सलमान खान के विवादित शो में उन्होंने टॉप 6 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई थी।

    इस शो के खत्म होने के बाद आरती सिंह सोशल मीडिया पर फैंस से हमेशा जुड़ी रहीं हैं। अब जल्द ही आरती सिंह अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही वह अपने ब्वॉयफ्रेंड संग सात-फेरे लेंगी। उनकी शादी की कुछ डिटेल्स तो बीते दिन ही सामने आई थीं, अब हाल ही में उनकी शादी की गेस्ट लिस्ट में शामिल लोगों के नाम भी सामने आए हैं।

    सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार को शादी में बुलाएंगी आरती सिंह?

    बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरती सिंह बिग फैट वेडिंग करना चाहती हैं और उनकी शादी में हल्दी से लेकर मेहंदी तक हर फंक्शन बेहद ही धूमधाम से होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी शादी अप्रैल या मई के महीने में होगी।

    यह भी पढ़ें: Arti Singh Wedding: ब्वॉयफ्रेंड संग सात फेरे लेंगी आरती सिंह, सामने आई शादी को लेकर ये बड़ी जानकारी

    खबर में ये भी दावा किया गया है कि कृष्णा अभिषेक की बहन ने तो ये भी डिसाइड कर लिया है कि वह अपनी शादी में इंडस्ट्री से किस-किस को इनवाइट करेंगी। उनके सूत्रों के मुताबिक, आरती सिंह ने अपनी शादी के मेहमानों की लिस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला का नाम भी शामिल किया है।

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 13 में आरती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। शहनाज के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 में आरती सिंह का भी काफी समर्थन किया था।

    गोविंदा से लेकर सलमान खान तक के नाम भी शामिल

    कृष्णा अभिषेक के अपने मामा गोविंदा संग रिश्ते भले ही अच्छे न हो, लेकिन आरती ने हमेशा ही उन्हें अपने दिल के करीब माना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरती सिंह अपने मामा को अपनी इस बिग फैट वेडिंग पर इनवाइट करने वाली हैं।

    इसके अलावा उनकी गेस्ट लिस्ट में शहनाज गिल और सलमान खान सहित कई बड़े सितारों के नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि आरती सिंह और दीपक चौहान पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और वह दोनों ही अपनी जिन्दगी के नए चैप्टर को शुरू करने के लिए उत्सुक हैं।

     यह भी पढ़ें: कृष्णा अभिषेक की बहन ने बयां किया दर्द, कहा- फैमिली के साथ फोटो के समय मुझे कहा जाता था साइड हो जाओ