Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कश्मीरा की इस बात को सुनकर Govinda भुला देंगे पुरानी दुश्मनी, Arti Singh को शादी में मिलेगा मामा का आशीर्वाद?

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 01:58 PM (IST)

    आरती सिंह की शादी में बस अब एक दिन बाकी है ऐसे में उनके परिवार में जश्न का माहौल बना हुआ है। कृष्णा अभिषेक जहां अपनी बहन की शादी को खास बनाने में कोई ...और पढ़ें

    कश्मीरा की बात सुनकर आरती सिंह की शादी में शामिल होंगे गोविंदा/ Photo- Instagram
    कश्मीरा की बात सुनकर आरती सिंह की शादी में शामिल होंगे गोविंदा/ Photo- Instagram

    HighLights

    1. कश्मीरा शाह को आरती की शादी में है गोविंदा का इंतजार
    2. आरती सिंह 25 अप्रैल को लेंगी सात-फेरे
    3. ससुर गोविंदा को लेकर कश्मीरा शाह ने कही ये बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृष्णा अभिषेक की बहन का आखिरकार दुल्हन बनने का सपना पूरा हो गया। 39 साल की उम्र में आरती को उनका हमसफर मिला, जिसके साथ वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगी। 

    हालांकि, आरती की शादी के फंक्शन्स के बीच एक सवाल सबके दिल में ये घूम रहा है कि मामा गोविंदा अपनी भांजी की शादी में उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए आशीर्वाद देने आएंगे या नहीं। अब हाल ही में आरती की शादी में गोविंदा के शामिल होने पर कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

    कश्मीरा शाह ने गोविंदा से की गुजारिश

    आपको बता दें कि कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच का विवाद कश्मीरा शाह के एक ट्वीट से ही शुरू हुआ था, जो कई कोशिशों के बावजूद भी अब तक नहीं सुलझ पाया है। अब हाल ही में कश्मीरा शाह ने खुद अपने ससुर से ये गुजारिश की है कि वह उनका गुस्सा आरती की शादी में न उतारें।

    यह भी पढ़ें: तीन दिन बाद दुल्हन बनेंगी Arti Singh, ससुराल जाने से पहले घबराईं एक्ट्रेस, इमोशनल पोस्ट किया शेयर

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीडिया पोर्टल से बातचीत करते हुए कश्मीरा ने कहा,

    "वो शायद हम पर गुस्सा हैं, लेकिन आरती से नहीं हैं। ये कृष्णा की शादी नहीं है। अगर वह हमारी शादी में नहीं आते हैं, तो हम समझ सकते हैं कि वह हमसे नाराज हैं, लेकिन ये आरती की शादी है और सच में चाहती है कि वह आए। मैं उनसे गुजारिश करूंगी कि वह आरती के लिए आए और हमारा गुस्सा उस न उतारें"।

    हम उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं- कश्मीरा शाह

    कश्मीरा शाह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "ये परिवार के लिए एक बहुत खुशी का मौका है और हम उनका दिल खोलकर स्वागत करेंगे। मैं उनकी बहू हूं और मैं अपने ससुर से शादी में मिलूंगी तो उनके पैर छूकर आदर दूंगी, हमारे बीच हुई लड़ाई से आरती का कोई लेना-देना नहीं हैं।

    परिवार में ये सब चलता रहता है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप उनसे प्यार नहीं करते"। कश्मीर शाह ने ये भी कहा कि ये शादी शायद उनके परिवार के लिए एक री-यूनियन बन जाए, जो हम लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि आरती सिंह बिजनेसमैन दीपक चौहान संग 25 अप्रैल को सात-फेरे लेंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Arti Singh Bridal Shower: ब्राइडल शावर में आरती सिंह ने मचाई धूम, भाभी कश्मीरा शाह संग किया जमकर डांस