यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तीन दिन बाद दुल्हन बनेंगी Arti Singh, ससुराल जाने से पहले घबराईं एक्ट्रेस, इमोशनल पोस्ट किया शेयर
कृष्णा अभिषेक की बहन और एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh Wedding) 39 साल की उम्र में सात फेरे लेने जा रही हैं। वह बिजनेसमैन दीपक चौहान (Dipak Chauhan) स ...और पढ़ें

HighLights
- शादी से पहले नर्वस हुईं आरती सिंह
- आरती सिंह बिजनेसमैन से करने जा रहीं शादी
- तीन दिन पहले एक्ट्रेस ने किया इमोशनल पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arti Singh Wedding: एक लड़की जब शादी करती है तो एक्साइटमेंट के साथ नए घर में जाने की घबराहट और अपना परिवार छोड़ने का गम भी होता है। मायका छोड़कर ससुराल में जिंदगी की नई शुरुआत करने किसी भी लड़की के लिए आसान नहीं होता है। टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) भी इन्हीं भावनाओं से गुजर रही हैं।
आरती सिंह 25 अप्रैल को बिजनेसमैन दीपक चौहान (Dipak Chauhan) के साथ शादी करने वाली हैं। दीपक के साथ आरती अरेंज मैरिज कर रही हैं। इसी साल जनवरी में कपल ने इंगेजमेंट की थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मगर शादी से ठीक तीन दिन पहले एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
शादी से पहले भावुक हुईं आरती सिंह
दीपक से शादी को सिर्फ तीन दिन बचे हैं और एक नई शुरुआत करने से पहले अभिनेत्री काफी घबराई हुई हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने दिल का हाल बयां किया है। आरती सिंह ने 22 अप्रैल को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। तस्वीर में मायका एक्ट्रेस इमोशनल नजर आ रही हैं। उनकी आंखों में आंसू हैं और वह साइड में देखते हुए पोज दे रही हैं।
.jpg)
तस्वीर के साथ आरती ने कैप्शन में लिखा, "नई शुरुआत। घबराई हुई और भावुक हूं।" इसके साथ आरती ने नजरबट्टू और हार्ट इमोजी भी शेयर की है।
यह भी पढ़ें- शादी से पहले Arti Singh ने होने वाले पति पर तानी 'बंदूक'! माता की चौकी से एक्ट्रेस ने दिखाईं झलकियां
भाभी ने रखी थी ब्राइडल शॉवर
कुछ दिन पहले आरती सिंह की भाभी कश्मीरा शाह ने अपनी ननद के लिए शानदार ब्राइडल शॉवर होस्ट की थी, जिसमें आरती की कजिन और ससुराल गेंदा फूल एक्ट्रेस रागिनी खन्ना भी नजर आई थीं। आरती ने ब्लू कलर की मिडी में कहर ढहाया था। उनके ब्राइडल शॉवर की तस्वीरें और वीडियोज अब भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।
खबरें और भी
आरती सिंह के टीवी शोज
आरती सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह मायका सीरियल से पॉपुलर हुई थीं। वह गृहस्थी, परिचय और उड़ान जैसे तमाम सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को श्रवणी सीरियल में देखा गया था। वह बिग बॉस सीजन 13 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।