Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arti Singh को होने वाले पति से मिला खास सरप्राइज, एक्ट्रेस ने शेयर किया हल्दी सेरेमनी का वीडियो

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 07:03 PM (IST)

    एक्ट्रेस आरती सिंह इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह जल्द ही बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी करने वाली हैं। उनकी शादी ...और पढ़ें

    आरती सिंह ने किया जमकर डांस (Photo Credit: Instagram)
    आरती सिंह ने किया जमकर डांस (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. ढोल पर जमकर नाचीं आरती सिंह
    2. हल्दी सेरेमनी की दिखाई झलक
    3. होने वाले पति दीपक से मिला सरप्राइज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे की एक्ट्रेस और गोविंदा की भांजी आरती सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनका परिवार और वह अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। आरती सिंह अपनी शादी से जुड़ी हर छोटी-छोटी चीजें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें दीपक से खास सरप्राइज भी मिला।

    दरअसल, आरती सिंह की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं और आज उनका हल्दी का फंक्शन था। इस मौके पर वह ढोल पर जमकर अपनी दोस्त के साथ डांस करते हुए भी नजर आईं।

    यह भी पढ़ें: Arti Singh: भगवान का आशीर्वाद लेने काशी विश्वनाथ पहुंचीं आरती सिंह, मंदिर में शादी का कार्ड लिए आईं नजर

    ढोल पर आरती ने लगाए जमकर ठुमके

    आरती ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी मम्मी और दोस्त के साथ मिलकर ढोल पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि, इस समय आरती बेहद ही सिंपल लुक में दिखाई दीं। उन्होंने ब्लैक कलर का ट्रैक सूट पहना हुआ था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

    होने वाले पति से मिला सरप्राइज

    वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आज मेरी हल्दी है और मेरी दुल्हन के घर भी ढोल नगाड़े बजने चाहिए। इतना प्यारा सरप्राइज। दीपक ने जिम के बाद घर में प्रवेश किया और लगा हाय मेरी शादी बस 5 दिन में है। दीपक की आरती।

    मंदिर में सात फेरे लेंगी आरती

    हाल ही में आरती ने ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपनी शादी से जुड़ी कई चीजें शेयर की थीं। उन्होंने बताया था कि वह मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी करने वाली हैं। उनकी शादी के सभी फंक्शन होंगे, लेकिन सब बिल्कुल सादगी के साथ होंगे। वह सिर्फ शादी वाले दिन हैफी जोड़े और ज्वेलरी में दिखाई देंगी। आरती की शादी में टीवी और बॉलीवुड जगत से कई लोग शामिल होने वाले हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: सजकर तैयार हुआ Arti Singh का घर, 10 दिन बाद ब्वॉयफ्रेंड Dipak Chauhan संग लेंगी सात फेरे