यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'लड़की लड़का लेकर भाग गई', आरती सिंह की विदाई देख लोटपोट हुए फैंस, मंडप में मिला एक और एक्ट्रेस की शादी का संकेत
टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं Arti Singh शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उनकी शादी कुछ वजहों से काफी चर्चा में रही। इ ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और गोविंदा की भांजी आरती सिंह की धूमधाम से शादी (Arti Singh Wedding) हो चुकी है। इस शादी में मामा गोविंदा पर सबकी नजर रही, तो वहीं बाकी स्टार्स ने भी अपनी प्रेजेंस से लाइमलाइट लूटी। आरती सिंह की शादी सिर्फ उनके एक्ट्रेस होने और गोविंदा के आने के कारण चर्चा में नहीं बनी हुई है।
अनोखी रही आरती सिंह की शादी
एक्ट्रेस की मैरिज में उनकी फैमिली से गोविंदा के अलावा कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek), कश्मीरा शाह और रागिनी खन्ना (Ragini Khanna) भी शामिल हुए। आरती सिंह की ये शादी काफी अनोखी रही। वह ऐसी दुल्हन निकलीं, जो अपनी विदाई में गाड़ी खुद चला कर गई हों।
विदाई का ये वीडियो आया सामने
आरती सिंह का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह खुद गाड़ी चलाकर जाते नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पति दीपक चौहान उनके बगल में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस नजारे को कृष्णा अभिषेक अपने कैमरे में कैद करते नजर आए। वहीं, यहां भी वो अपने जोक्स से लोगों हंसाने से पीछे नहीं रहे। कृष्ण ने इस सिचुएशन पर कहा 'हमारी लड़की लड़का लेकर भाग गई।'
View this post on Instagram
आरती सिंह के बाद अब इस एक्ट्रेस की होगी शादी!
धूम धड़ाकों के बीच आरती सिंह की शादी से एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें किसी और की शादी के भी संकेत नजर आए। आरती सिंह ने शादी में कुंवारी लड़कियों पर कलीरे गिराए। ऐसी मान्याता है कि ये कलीरे जिस लड़की पर गिरते हैं, अगली शादी उसी की होनी होती है।
खबरें और भी
आरती सिंह की शादी में ये कलीरे उनकी चचेरी बहन और एक्ट्रेस रागिनी खन्ना (Ragini Khanna) पर गिरे। इस वीडियो के सामने आने के बाद रागिनी की शादी के चर्चे शुरू हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: पति ने पहनाया मंगलसूत्र, भर आईं Arti Singh की आंखें, दिल को छू जाएगा शादी का ये इमोशनल वीडियो