Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: आर्यन खान ड्रग केस लॉयर होंगी सलमान के शो का हिस्सा, बिग बॉस 17 के लिए इन नामों पर भी लगी मुहर

    Updated: Sat, 14 Oct 2023 06:28 PM (IST)

    मोस्ट पॉपुलर बिग बॉस के 17वें सीजन की शुरुआत बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है। कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं। पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ममगई के भ ...और पढ़ें

    Sana Raees Likely to appear in Bigg Boss 17
    Sana Raees Likely to appear in Bigg Boss 17

    HighLights

    1. रविवार से शुरू हो रहा है 'बिग बॉस 17'
    2. 'बिग बॉस 17' का हिस्सा होंगी सना रईस
    3. कई और नाम पर लगी मुहर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंट्रोवर्शियल लेकिन टीआरपी की रेस में टॉप 10 में बने रहने वाला 'बिग बॉस 17' का आगाज अब से कुछ ही घंटों में होने वाला है। शो के वीडियो और एक्सक्लुजिव प्रोमो सामने आ चुके हैं। सलमान खान फुल स्विंग में कंटेस्टेंट्स का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, आखिरी वक्त पर कंटेस्टेंटस की लिस्ट में कुछ बदलाव किए गए हैं।

    मनस्वी ममगई ने किया बैकआउट

    'बिग बॉस 17' में कई कंटेस्टेंट्स एंट्री ले चुके हैं। अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालवीय जैसे कंटेस्टेंट्स शो में तड़का लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि, अब सुनने में आया है कि पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस मनस्वी ममगई ने लास्ट मिनट पर बैकआउट कर लिया है। वह शो का हिस्सा नहीं होंगी। उनकी जगह मेकर्स ने लॉयर सना रईस को साइन किया है।

    कौन हैं सना रईस?

    ऐसी चर्चा है कि सना को रातोंरात साइन किया गया है। बता दें कि सना रईस, आर्यन खान के ड्रग केस के वकीलों में से एक थीं। उन्होंने अविन साहू को रिप्रेजेंट किया था, जो ड्रग मामले में जमानत पाने वाले व्यक्ति थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    'बिग बॉस 17' के कन्फर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट

    • अंकिता लोखंडे
    • विक्की जैन
    • ईशा मालवीय
    • मुनव्वर फारुखी
    • मनारा चोपड़ा
    • अभिषेक कुमार
    • सना रईस
    • ऐश्वर्या शर्मा
    • नील भट्ट
    • सनी आर्य
    • अनुराग डोभाल
    • रिंकु धवन
    • जिगना वोरा
    • सोनिया बंसल

    यूरोपियन थीम पर है 'बिग बॉस 17'

    'बिग बॉस 17' की हाउस थीम यूरोपियन डिजाइन पर बनी है। पूरे घर को इसी थीम के साथ सजाया गया है। इस बार कंटेस्टेंट्स को 'दिल, दिमाग और दोस्ती' की थीम पर घर में सर्वाइव करना होगा। जिन कंटेस्टेंट्स को 'दिल बेडरूम' अलॉट होगा, उन्हें अटैच वॉशरूम दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    इसके अलावा कन्फेशन रूम डार्क थीम में है। घर का एंट्रेस हॉर्स शेप गेट में बना है। यानी हर बार ट्रॉफी पर जो इमेज देखने को मिलती है, उसे मेकर्स ने एंट्रेस में उतारा है। 'बिग बॉस 17' रविवार 15 अक्टूबर से रात 9 बजे से शुरू हो रहा है।