Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' से इन कंटेस्टेंट की आई पहली झलक, शो में ये सितारें ले चुके हैं एंट्री

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 08:18 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Contestants सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 से जुड़े एक के बाद एक नए-नए वीडियो देखने को मिल रहे हैं। कुछ देर पहले ही सलमान का घ ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Contestants: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में इस शो के प्रीमियर एपिसोड का प्रोमो वीडियो जारी किया कर दिया गया है, जिसमें सलमान खान हसीनाओं के साथ बिग बॉस के घर के अंदर डांस करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद अब इसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट के वीडियो भी एक-एक करके आने शुरू हो गए हैं।

    कलर्स चैनल ने सभी कंटेस्टेंट के प्रोमो वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। पहले वीडियो में एक कपल की झलक दिखाई दे रही है। इसके बाद दो हसीनाओं के वीडियो आए हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सलमान खान ने किया हसीनाओं के साथ डांस, 'बिग बॉस 17' का प्रीमियर प्रोमो वीडियो आउट

    सामने आया पहले कपल का वीडियो

    कलर्स टीवी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर 'बिग बॉस 17' के नए-नए वीडियो लगातार जारी कर रहा है। अब मेकर्स ने इस शो में शामिल होने वाले पहले कपल का वीडियो जारी कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल बिग बॉस के सेट पर रोमांटिक डांस कर रहा है। हालांकि, इसमें कपल का चेहरा लाइट की वजह से साफ नहीं दिखाई दिया, लेकिन फैंस कमेंट सेक्शन में अंदाजा लगा रहे हैं कि यह कपल अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    दूसरे वीडियो में परम सुंदरी ने ली एंट्री

    इसके बाद शो में शामिल होने वाली एक और कंटेस्टेंट का वीडियो जारी किया गया, जिसमें वह कंटेस्टेंट 'बिग बॉस 17' के सेट पर 'हाय मेरी परम सुंदरी' गाने पर डांस करते हुए नजर आईं। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया 'कौन है ये परम सुंदरी, जो इस सीजन मचा देगी तहलका? वीडियो में कंटेस्टेंट का हल्का सा लुक देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर दर्शक कमेंट कर रहे हैं कि यह ईशा मालवीय हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    एक और हसीना ने मचाया तहलका

    'बिग बॉस 17' का आगाज होने में अब सिर्फ 2 दिन का समय बचा है। ऐसे में फैंस भी इसे लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अब धीरे-धीरे जारी हो रहे कंटेस्टेंट के वीडियो लोगों की उत्सुकता को और भी ज्यादा बढ़ा रहे हैं। ईशा मालवीय के बाद अब एक और कंटेस्टेंट का वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो को देख कर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि यह प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    कपल और हसीनाओं के बाद इस कंटेस्टेंट ने ली एंट्री

    अभी तो 'बिग बॉस 17' से जारी किए गए कंटेस्टेंट के प्रोमो वीडियो में एक कपल और दो हसीनाएं एंट्री ले चुकी हैं, जिसके बाद अब एक और कंटेस्टेंट का वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह 'उड़ारियां' फेम एक्टर अभिषेक कुमार हैं।