Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हरकत ही ऐसी की थी उसने…' Khatron Ke Khiladi विवाद पर आसिम रियाज ने रोहित शेट्टी पर कसा तंज?

    Updated: Sun, 06 Apr 2025 07:47 PM (GMT+05:30)

    बिग बॉस 13 से पॉपुलर हुए आसिम रियाज (Asim Riaz ) का नाम अक्सर विवादों में रहता है। इन दिनों वह एक नए शो में गैंग लीडर के रूप में नजर आ रहे हैं। इस शो ...और पढ़ें

    आसिम रियास और रोहित शेट्टी (Photo Credit- Instagram)
    आसिम रियास और रोहित शेट्टी (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. द बैटलग्राउंड शो में नजर आ रहे हैं आसिम रियाज
    2. अभिषेक मल्हान के साथ हुई बहस
    3. आसिम ने खतरों के खिलाड़ी विवाद पर तोड़ी चुप्पी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रियलिटी शोज का क्रेज बढ़ता जा रहा है। हाल ही में शिखर धवन के शो बैटलग्राउंड की अनाउंसमेंट प्रोमो के साथ की गई। इससे पता चला कि शो में चार गैंग लीडर होंगे। इसमें आसिम रियाज, रजत दलाल, रुबीना दिलैक और अभिषेक मल्हान नजर आएंगे। शो के सेट पर आसिम का झगड़ा पहले रजत दलाल से हुआ, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। बाद में रजत ने सफाई दी कि दोनों के बीच कोई दुश्मनी नहीं है। ऐसा कई बार हो जाता है। अब आसिम का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

    आसिम रियाज अक्सर विवादों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों वह अपने नए शो द बैटलग्राउंड को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें एक्टर बतौर जज नजर आ रहे हैं, लेकिन इस शो में भी उनके झगड़े खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में दूसरी टीम के गैंग लीडर अभिषेक के साथ उनकी जुबानी जंग हुई। इसके बाद अब उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 14 में हुई अपनी बहस पर तंज कसा है।

    खतरों के खिलाड़ी में क्या हुआ था?

    टीवी के पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में आसिम रियाज नजर आए थे। एक स्टंट में करणवीर से हारने के बाद वह नाराज हो गए थे और इसे लेकर होस्ट रोहित शेट्टी से बहस करने लगे थे। यह बहस शो के पहले ही एपिसोड में हुई थी और इसके बाद आसिम को शो से बाहर कर दिया गया था। अब उन्होंने अपनी इस बहस पर सफाई देते हुए खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी पर तंज कस दिया है। 

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Battleground: आके देखें जरा किसमें कितना है दम! फिटनेस के अखाड़े में 4 सितारे, कब शुरू होगा रियलिटी शो?

    फुकरा इंसान के साथ हुई आसिम रियाज की बहस

    बैटलग्राउंड शो का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखने को मिल रहा है कि आसिम और फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान पर तंज कसते हुए कहा, 'यहां तीन इंसान हैं, जिसमें से सिर्फ एक इकलौता ऐसा है, जो अपने यूजरनेम पर उछल रहा है। फुक्रे बस कर।'

    खबरें और भी

    इस पर अभिषेक ने जवाब देते हुए कहा, 'आसिम मुझे अपना नाम बनाने के लिए शो के होस्ट से नेशनल टीवी पर लड़ने की जरूरत नहीं पड़ती है।' इसके बाद आसिम ने रोहित शेट्टी का नाम लिए बगैर कहा, 'उसने हरकत ही ऐसी की थी, जो लड़ना पड़ा।'

    सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए आसिम रियाज

    आसिम रियाज को इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर लोग रोहित शेट्टी के खिलाफ उनकी टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वो शेट्टी है पता भी नहीं चलेगा, कहां गायब कर देगा।' दूसरे ने प्रतिक्रिया दी कि 'सीनियर की इज्जत करना सीख।'

    ये भी पढ़ें- Rajat Dalal और Asim Riaz की भिड़ंत, सबके सामने हुई बहस पर रुबीना दिलैक ने दिया ऐसा रिएक्शन