Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajat Dalal और Asim Riaz की भिड़ंत, सबके सामने हुई बहस पर रुबीना दिलैक ने दिया ऐसा रिएक्शन

    Updated: Sat, 29 Mar 2025 01:42 PM (GMT+05:30)

    रजत दलाल (Rajat Dalal) विवादों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। बिग बॉस 18 में नजर आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ गई है। हाल ही में दिग्विजय ...और पढ़ें

    रजत दलाल और आसिम रिजाज का हुआ झगड़ा (Photo Credit- Instagram)
    रजत दलाल और आसिम रिजाज का हुआ झगड़ा (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. रजत दलाल और आसिम रियाज की हुई भिड़ंत
    2. रुबीना दिलैक ने दिया हैरान करने वाला रिएक्शन
    3. दोनों की बहस का वीडियो हुआ वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 में नजर आए रजत दलाल (Rajat Dalal) अक्सर चर्चा में रहते हैं। शो से पहले भी उनके विवाद सुर्खियां बटोरते थे और इन दिनों एक बार फिर यूट्यूबर रजत कंट्रोवर्सी का हिस्सा बनते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अपडेट सामने आया कि रजत एक नए शो में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ आसिम रियाज भी नजर आएंगे। अब दोनों बिग बॉस फेम का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।

    आसिम-रजत का हुआ झगड़ा

    रजत दलाल का एक वीडियो हाल ही में वायारल हुआ था, जिसमें वह बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी को धमकी देते नजर आ रहे थे। विवाद बढ़ने के बाद दोनों ने एक नया वीडियो शेयर कर जानकारी दी कि उनके बीच की नाराजगी अब दूर हो गई है। इसके बाद अब रजत दलाल ऑन कैमरा एक बार फिर झगड़ते नजर आए हैं। इस बार उनकी बहस बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज से हुई है।

    इंस्टेंट बॉलीवुड ने एक वीडियो शेयर की है। इसमें देखने को मिला कि रजत और आसिम के बीच जोरदार हाथापाई हुई। दोनों ने ही वहां मौजूद लोगों की परवाह किए बिना एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की की। बता दें कि यह वीडियो किसी इवेंट का है। दोनों ही एक शो में साथ नजर आने वाले हैं और यह उसके प्रमोशन से जुड़ा इवेंट होगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    ये भी पढ़ें- 'घसीटते हुए लेकर जाऊंगा समझा...', Rajat Dalal ने भीड़ के बीच में Digvijay Rathee को दी धमकी, वीडियो देख डरे फैंस

    रुबीना दिलैक ने दिया ऐसा रिएक्शन

    टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक भी इस इवेंट में नजर आई। रजत-आसिम को झगड़े हुए देख रुबीना दिलैक हैरान नजर आई। दरअसल, वह कुर्सी पर बैठी हुई थीं और अचानक अपने पीछे दोनों को लड़ाई करते हुए देखकर हैरान हो गई। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस हैरानी वाला रिएक्शन देते हुए कुर्सी से खड़ी हो गई। इसके बाद शिखर धवन ने बीच में आकर दोनों के बीच की बहस को रोकने की कोशिश की।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    आसिम का खतरों के खिलाड़ी 14 में हुआ था विवाद

    बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज इससे पहले भी विवाद के कारण चर्चा में आ चुके हैं। खतरों के खिलाड़ी 14 में वह दो स्टंट करने में बुरी तरह से असफल हुए थे। इसके बाद उनका जुबानी जंग शालीन भनोट और अभिषेक कुमार से हुई थी। इतना ही नहीं, रोहित शेट्टी के साथ भी उन्होंने एग्रेसन दिखाते हुए बात की थी। इसके बाद आसिम ने शो को बीच में ही छोड़ दिया था।

    ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो को मिला बिग बॉस 18 का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट, बढ़ेगा खतरों का लेवल?