Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो को मिला बिग बॉस 18 का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट, बढ़ेगा खतरों का लेवल?

    Updated: Thu, 27 Feb 2025 09:22 AM (GMT+05:30)

    रोहित शेट्टी के पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो का नया सीजन शुरू होने वाला है। खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट्स का ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी में होगी बिग बॉस 18 के इस कंटेस्टेंट की एंट्री (Photo Credit- Instagram)
    खतरों के खिलाड़ी में होगी बिग बॉस 18 के इस कंटेस्टेंट की एंट्री (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. खतरों के खिलाड़ी 15 का इंतजार फैंस कर रहे हैं
    2. रोहित शेट्टी के शो में कई टीवी स्टार्स नजर आएंगे
    3. अब चर्चा है कि बिग बॉस 18 के एक मजबूत कंटेस्टेंट की एंट्री शो में होगी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कलर्स टीवी पर रियलिटी शो बिग बॉस के खत्म होने के बाद लोगों को खतरों के खिलाड़ी का इंतजार रहता है। रोहित शेट्टी पिछले कई सीजन से स्टंट रियलिटी शो को होस्ट करते आ रहे हैं। अब जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) का आगाज होने वाला है। इससे पहले शो का हिस्सा बनने वाले सितारों के नाम से जुड़े अपडेट्स लगातार आ रहे हैं।

    सलमान खान के शो में नजर आने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स को अक्सर खतरों के खिलाड़ी ऑफर किया जाता है। इस बार भी यह परंपरा जारी रहेगी, क्योंकि बिग बॉस 18 के सबसे मजबूत और ट्रॉफी के हकदार माने जाने वाले कंटेस्टेंट को शो ऑफर हुआ है। आइए इस दावेदार का नाम जान लेते हैं।

    बिग बॉस 18 के कंटेस्टेट बनेंगे रजत दलाल?

    खतरों के खिलाड़ी 15 में मनोरंजन का फुल डोज मिलने वाला है। अब चर्चा शुरू हो गई है कि सलमान खान के शो के लेटेस्ट सीजन में नजर आए रजत दलाल (Rajat Dalal) रोहित शेट्टी के शो में नजर आ सकते हैं। बिग बॉस ताजा खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने रजत को अप्रोज किया है। अगर यूट्यूबर और बिग बॉस 18 के दूसरे रनर-अप ने ऑफर को अपना लिया, तो शायद वह स्टंट रियलिटी शो में खतरों का सामना करने का जज्बां दिखाते नजर आएंगे।

    ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: खतरों से खेलेगा टीवी का 'चुलबुल पांडे', बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट भी पड़ेंगे फीके?

    Photo Credit- Instagram

    हालांकि, अभी तक मेकर्स या रजत की तरफ से कुछ फाइनल नहीं किया गया है। इसका जवाब आने वाले समय में ही मिल पाएगा कि वह रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगे या नहीं। फिलहाल मेकर्स या रजत की ओर से आधिकारिक अनाउंसमेंट का इंतजार है।

    खबरें और भी

    बिग बॉस में देसी अंदाज से मचाया था धमाल

    रजत दलाल ने बिग बॉस 18 में अपने देसी अंदाज से धमाल मचाया था। चाहत पांडे के साथ उनका हंसी-मसाक का रिश्ता दर्शकों को पसंद आया था। लोगों के प्यार की बदौलत वह टॉप 3 तक शामिल हुए थे, लेकिन विवियन डीसेना को हराकर करणवीर मेहरा ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। खैर, बिग बॉस लवर्स आज भी रजत को ट्रॉफी का हकदार मानते हैं। वह खुद भी ज्यादातर इंटरव्यू में करणवीर मेहरा की जीत पर सवाल खड़े कर चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी एंट्री रोहित शेट्टी के शो में हो पाती है या नहीं।

    Photo Credit- Instagram

    खतरों के खिलाड़ी के लिए बिग बॉस के कई अन्य कंटेस्टेंट को भी अप्रोच किया गया है। हाल ही में अपडेट सामने आया था कि बिग बॉस 2 की फाइनलिस्ट रही मनीषा रानी को भी मेकर्स ने ऑफर दिया है। इसके अलावा, दिग्विजय राठी, ईशा सिंह और चुम दरांग जैसे सितारों के नाम की चर्चा भी रोहित शेट्टी के शो में शामिल होने की चल रही है।

    ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: बिग बॉस की 'रानी' बनेंगी खतरों की खिलाड़ी, रोहित शेट्टी के शो में बढ़ेगा एंटरटेनमेंट?