Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आंखों में दर्द, चेहरे पर खौफ..., 'प्यार' के हाथों मजबूर दिखीं Ayesha Khan! वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 03:58 PM (IST)

    Ayesha Khan का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो जमकर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में आयशा का एक अलग रूप दिख रहा है। आंखों में दर्द और चेहरे पर ख ...और पढ़ें

    आयशा खान का लेटेस्ट वीडियो आया सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    आयशा खान का लेटेस्ट वीडियो आया सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आयशा खान का वीडियो हुआ वायरल
    2. अभिषेक कुमार के साथ फिर नजर आईं आयशा
    3. आयशा-अभिषेक का खाली बोतल इस दिन होगा रिलीज

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आयशा खान (Ayesha Khan) को सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) से खूब पॉपुलैरिटी मिली। मुनव्वर फारूकी के साथ अपने रिलेशनशिप के अलावा आयशा ने अपने डांस और खूबसूरती से लाखों लोगों का दिल जीता।

    मुनव्वर फारूकी के साथ भले ही आयशा खान का पुराना नाता रहा, लेकिन अलग होने के बाद उनकी बॉन्डिंग को-कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) से खूब जमी। यहां तक कि शो से निकलने के बाद आयशा ने मुनव्वर की जगह अभिषेक की जीत के लिए फैंस से वोटिंग मांगी थी।

    पूरा आयशा-अभिषेक के फैंस का सपना

    खैर, बिग बॉस के बाद अभिषेक और आयशा कई वीडियोज में साथ नजर आते हैं और उनकी जोड़ी को खूब पसंद भी किया जाता है। हालांकि, लोग उन्हें किसी म्यूजिक वीडियो में साथ देखना चाहते थे। आखिरकार आयशा-अभिषेक के फैंस की ये मुराद भी पूरी हो गई है। जी हां, दोनों जल्द ह एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं, जिसकी पहली झलक भी सामने आ गई है।

    Ayesha Abhishek

    अभिषेक-आयाश के गाने की पहली झलक आई सामने

    आयशा खान ने मंगलवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिषेक संग अपने पहले म्यूजिक वीडियो की पहली झलक दिखाई है। इस म्यूजिक वीडियो का टाइटल खाली बोतल (Khali Botal Song) है। वीडियो की शुरुआत अभिषेक से होती है, जो हाथ में मशाल लिए खतरनाक लुक में दिखाई दे रहे हैं। ढीले-ढाले कपड़े और ज्वेलरी में अभिषेक का लुक देखने लायक है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ayesha Khan (@ayeshaakhan_official)

    यह भी पढ़ें- Ayesha Khan पर चढ़ा पर आईपीएल का खुमार, MS Dhoni के बाद किस को चीयर करने पहुंचीं स्टेडियम

    म्यूजिक वीडियो इस दिन होगा रिलीज

    वहीं, आयशा खान सिर पर दुपट्टा और हाथ में मशाल लिए डरी हुई नजर आ रही हैं। उनकी आंखों में दर्द और डर दिख रहा है। आखिर में अभिषेक और आयशा साथ दिख रहे हैं। इस दौरान अभिषेक को आयशा को डराते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "खाली बोतल, ए लव स्टोरी?" यह गाना 16 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। टी-सीरीज के बैनर तले बना ये म्यूजिक वीडियो थोड़ा हटके होने वाला है। 

    यह भी पढ़ें- इवेंट में Munawar Faruqui ने Ayesha Khan का उड़ाया ऐसा मजाक, सुनकर हंसी नहीं रोक पाए फैंस