Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ayesha Khan On Rafah: राफा पर हुई इजरायली एयर स्ट्राइक से टूटा आयशा खान का दिल, रोते हुए बोलीं- 'कैसे करूं मदद'

    Updated: Tue, 28 May 2024 05:10 PM (IST)

    बिग बॉस 17 फेम आयशा खान (Ayesha Khan On Rafah Attack) किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। मौजूदा समय में उनका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आय ...और पढ़ें

    राफा पर हुए हमले से आयशा खान हुईं दुखी (Photo Credit-Ayesha Khan Instagram)
    राफा पर हुए हमले से आयशा खान हुईं दुखी (Photo Credit-Ayesha Khan Instagram)

    HighLights

    1. फिलिस्तिनियों पर हुए इजरायली हमले से दुखी आयशा खान
    2. बिग बॉस 17 फेम आयशा खान ने रोते हुए शेयर किया वीडियो
    3. सोशल मीडिया पर जाहिर की प्रतिक्रिया

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीब 9 महीने से इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जंग जारी है। हाल ही में इजरायल की तरफ से दक्षिण गाजा के राफा इलाके (Israel Attack on Rafah) पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें लगभग 40 लोगों के मारे जाने की खबर है। इजरायल की तरफ से ये अटैक फिलिस्तीन के रिफ्यूजी कैंप पर किया गया है, जिसको लेकर अब बिग बॉस 17 फेम आयशा खान (Ayesha Khan) ने दुख प्रकट किया है। 

    इस मामले को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रोती-बिलखती नजर आ रही हैं। 

    राफा हमले से टूटा आयशा खान का दिल

    आयशा खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में इजरायल की तरफ से राफा पर किए गए हवाई हमले की कड़ी निंदा की है। इसको लेकर उन्होंने कई स्टोरी और एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में आयशा बुरी तरह रोती हुईं दिख रही हैं। 

    ये भी पढ़ें- अभिषेक कुमार संग डेटिंग की खबरों के बीच Ayesha Khan ने बदला रूप, पहले नहीं देखी होंगी ये कमसिन अदाएं

    उन्होंने कहा है- मौजूदा समय में जो चल रहा है, उससे हम सब अवगत हैं। एक तरफ हम अपने बेहतरीन जीवन को जी रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ लोगों की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। उन्हें मौत के घाट उतारा जा रहा है, जिंदा जलाया जा रहा है, जिसके बारे में जानकार रूह कांप जाती है। 

    मैं नहीं जानती कि ये दुनिया किस तरह से चलती है, लेकिन जो भी हो रहा है वह बहुत गलत है और अन्याय है। नफरत और अपराध के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। मुझे नहीं पता कि इस हालात में मैं कैसे मदद कर सकती हूं। आशा है ये जल्द से जल्द खत्म हो। इस तरह से आयशा खान ने अपनी राय रखी है। 

    खबरें और भी

    बिग बॉस 17 से आयशा का मिली नई पहचान

    सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 आयशा खान को एक नई पहचान मिली है। इस शो में उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी और बिग बॉस सीजन 17 के विनर रहे मुन्नवर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड के तौर पर उन्होंने बिग बॉस के घर में खूब बवाल मचाया था। 

    ये भी पढ़ें- नाजिला और आयशा के बाद अब इन्हें डेट कर रहे Munawar Faruqui? लेटेस्ट वीडियो के बाद उड़ी अफेयर की अफवाह