यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अभिषेक कुमार संग डेटिंग की खबरों के बीच Ayesha Khan ने बदला रूप, पहले नहीं देखी होंगी ये कमसिन अदाएं
बिग बॉस 17 फेम Ayesha Khan फैंस के बीच काफी पॉपुलर रहती हैं। अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर उनका नाम चर्चा का विषय बनता रहता है। अभिषेक क ...और पढ़ें

HighLights
- आयशा खान के वीडियो ने लगाई इंटरनेट पर आग
- हॉटनेस से भरपूर हो उनका लेटेस्ट वीडियो
- अभिषेक कुमार को लेकर चर्चा में आयशा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 17 से फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वालीं आयशा खान (Ayesha Khan) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। ऐसी खबरें चल रही हैं कि वह बिग बॉस 17 के रनर अप jरहे अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को डेट कर रही हैं।
हाल ही में इन दोनों का एक गाना भी लॉन्च हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर आयशा खान का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने हॉटनेस (Ayesha Khan Hot Looks) के मामले में सारी हदों को पार कर दिया है।
आयशा के वीडियो ने लगाई आग
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद आयशा खान की पॉपुलैरिटी रॉकेट की रफ्तार से आगे बढ़ी है। अपने किलर लुक्स के फैंस के दिलों को घायल करने का वह कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। मंगलवार को भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया है। दरअसल आयशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।
ये वीडियो उनके लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आयशा का लुक कितना ज्यादा हॉट लग रहा है। सेमी फॉर्मेल ड्रेस में वह कितनी अधिक गॉर्जियस लग रही हैं, उसका अनुमान आप वीडियो के माध्यम से आसानी से लगा सकते हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram

सिर्फ इतना ही नहीं इस वीडियो में आयशा की कमसिन अदाएं बोल्डनेस को और अधिक बढ़ावा दे रही हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की एक्स गर्लफ्रेंड का ये वीडियो हद से ज्यादा हॉट है और इस समय ये इंटरनेट पर आग लगाने का काम कर रहा है।
.jpg)
क्या अभिषेक के साथ रिलेशनशिप में हैं आयशा
अभिषेक कुमार के साथ आयशा खान का नाम इस समय काफी जोड़ा जा रहा है। बिग बॉस 17 की समाप्ती के बाद से इन दोनों की बीच नजदीकियां देखने को मिली हैं। हालांकि एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप को लेकर कभी भी आयशा और अभिषेक ने खुलकर बात नहीं की है।