Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खानजादी के प्यार में पागल हुए Abhishek Kumar, सरेआम किस करते हुए किया प्यार का इजहार, वायरल हुआ वीडियो

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 04:02 PM (IST)

    बिग बॉस शो कई स्टार्स के करियर को ऊंची उड़ान देता है। इस बार बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार और खानजादी नजर आए थे। दोनों के बीच की केमेस्ट्री और दोस्ती को ...और पढ़ें

    खानजादी उर्फ फिरोजा खान और अभिषेक कुमार
    खानजादी उर्फ फिरोजा खान और अभिषेक कुमार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' से फेमस हुए अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और खानजादी उर्फ फिरोजा खान (Firoza Khan) की क्यूट केमेस्ट्री को पूरी दुनिया पसंद करती है। फैंस के बीच ये जोड़ी खासी चर्चित है। 

    'बिग बॉस 17' से फेमस हुए अभिषेक कुमार

    अभिषेक कुमार को 'बिग बॉस 17' से काफी पॉपुलैरिटी मिली है। वह ये शो तो नहीं जीत सके, लेकिन लाखों लोगों का दिल जरूर जीत लिया। इस रियलिटी शो के बाद उनके पास कई म्यूजिक एल्बम के प्रोजेक्ट्स हैं, जिसकी छोटी सी झलक वह इंस्टाग्राम पर दिखा चुके हैं। 

    अभिषेक कुमार का आयशा खान (Ayesha Khan) के साथ 'खाली बोतल' सॉन्ग रिलीज होने वाला है। इस गाने में दोनों एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे सकते हैं। मगर उससे पहले अभिषेक ने खानजादी के साथ शूट हुए म्युजिक एल्बम की झलक दिखाई है।

    रोमांटिक हुए अभिषेक कुमार-खानजादी

    इस वीडियो में खानजादी, मिनी स्कर्ट और टॉप को छोड़ इंडियन ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनके बाल खुले हैं और कानों में बड़े-बड़े झुमके पहने हुई हैं। वहीं, अभिषेक ब्लू कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखे जा सकते हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by AbhishekKumar (@aebyborntoshine)

    रोमांस की थीम पर आधारित इस सॉन्ग में खानजादी और अभिषेक एक दूसरे से अपने इश्क का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं। अभिषेक, खानजादी को किस भी करते हैं। फैंस को इनकी स्वीट और रोमांटिक केमेस्ट्री वाला ये वीडियो काफी पसंद आया है।

    केमेस्ट्री पर दिल हारे फैंस

    इनकी वीडियो देख फैंस ने जमकर तारीफ की है। एक ने लिखा, 'आजतक मुझे इतना कोई पसंद नहीं आया, जितना ये दोनों।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'हॉटेस्ट क्यूटेस्ट केमेस्ट्री।'

    यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के लिए शाह रुख खान ने कही ऐसी बात, सुनकर हैरत में पंजाबी सिंगर, कहा 'ड्रिंक्स के बाद मूड में...'