यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मेरे करियर के खत्म होने तक..', Ram Kapoor ने एकता पर किया पलटवार, बयान सुनकर 'नागिन' प्रोड्यूसर को लगेगा झटका
प्रोड्यूसर एकता कपूर और राम कपूर के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। बड़े अच्छे लगते हैं एक्टर ने शो को लेकर कुछ ऐसा कहा था जिससे एक्ट्रेस काफी आहत ...और पढ़ें

HighLights
- राम कपूर ने एकता से अनबन पर तोड़ी चुप्पी
- अभिनेता ने दिया ऐसा जवाब सुनकर हैरान होंगी एकता
- 2 शोज में साथ काम कर चुके हैं राम कपूर और एकता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर को कई एक्टर्स का करियर संवारने का श्रेय जाता है। दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर मौनी रॉय, तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी जैसी एक्ट्रेस को उनका सबसे बड़ा शो देकर एकता ने जहां टीवी की टॉप एक्ट्रेस बना दिया। वहीं राम कपूर का नाम भी उन एक्टर्स में शुमार है, जिन्हें काफी सालों की मेहनत के बाद घर-घर में पहचान मिली।
एकता के शो ने अभिनेता के लिए बॉलीवुड के दरवाजे भी खोल दिए। हालांकि, पिछले दिनों एक्टर के बयान की वजह से एकता कपूर काफी नाराज हो गई थीं। उन्होंने गुस्सा व्यक्त करते हुए राम कपूर को 'अनप्रोफेशनल' तक कह दिया था। अब हाल ही में एकता से अपने झगड़े पर राम कपूर ने रिएक्ट किया किया है। उन्होंने क्या कहा, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
राम कपूर ने ऐसे दिया एकता कपूर को करारा जवाब
राम कपूर जल्द ही मोना सिंह के साथ वेब शो 'मिस्ट्री' में नजर आने वाले हैं, जिसके प्रमोशन में वह काफी बिजी हैं। इस दौरान जहां उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी से सबको हैरान कर दिया, तो वहीं दूसरी तरफ अभिनेता ने एकता कपूर के लिए ऐसे बोल बोले, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: शानदार ट्रांसफॉर्मेशन के बाद Ram Kapoor का नया सरप्राइज, इस बार खरीदी करोड़ों की चमचमाती Lamborghini
न्यूज पोर्टल एनडीटीवी से बातचीत करते हुए एकता कपूर से झगड़े पर राम कपूर ने कहा, "वह जो चाहे कह सकती हैं, लेकिन मैं एक शब्द भी नहीं कहूंगा। देखा जाए तो उन्होंने मुझे वह दिया है, जो मुझे कोई भी नहीं दे पाया। एकता ने मुझपर उस समय भरोसा किया, जब किसी ने नहीं किया था। उसके लिए मैं हमेशा उनका शुक्रगुजार हूं। उन्हें हर वह बात कहने के राइट्स हैं, जो वह कहना चाहती हैं तब तक जब तक मेरा करियर खत्म नहीं हो जाता"।
खबरें और भी
.jpg)
Photo Credit- Instagram
कैसे शुरू हुआ था एकता कपूर और राम कपूर का विवाद?
एकता कपूर और राम कपूर के बीच कंट्रोवर्सी तब शुरू हुई, जब राम कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में ये कह दिया था कि वह सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में को-स्टार साक्षी तंवर के साथ इंटीमेट सीन करने में अनकंफर्टेबल थे और बाद में उन्हें कई हालातों से गुजरना पड़ा।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
एकता कपूर को राम की ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर बिना किसी का नाम लिए लिखा, "अनप्रोफेशनल एक्टर्स मेरे शो को लेकर इंटरव्यू दे रहे हैं, चुप हो जाओ। झूठी जानकारी और मनगढ़त स्टोरीज तब तक सुना सकते हो जब तक मैं नहीं बोल रही हूं, लेकिन चुप्पी में भी एक गरिमा होती है"।