Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं सलमान खान थोड़ी हूं...' पैपराजी ने किया Ram Kapoor का इंतजार, तो एक्टर ने ऐसे ली चुटकी

    Updated: Sat, 14 Jun 2025 04:48 PM (IST)

    टीवी एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) अपने मस्ती भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में लाफ्टर शेफ सीजन 2 के सेट पर उन्हें स्पॉट किया गया। इस दौरान एक् ...और पढ़ें

    पैपराजी से क्या बोले राम कपूर (Photo Credit- Instagram)
    पैपराजी से क्या बोले राम कपूर (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. राम कपूर का वीडियो हुआ वायरल
    2. पैपराजी से मजेदार अंदाज में एक्टर ने की बात
    3. सलमान खान का नाम लेकर ऐसे ली चुटकी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर राम कपूर छोटे पर्दे पर कई हिट सीरियल्स में काम कर चुके हैं। बीते कुछ समय से वह अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुद खुलासा किया था कि उन्होंने 42 किलो वजन कम किया है। इन दिनों वह काफी फिट भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में पैपराजी ने उन्हें लाफ्टर शेफ सीजन 2 के सेट पर स्पॉट किया। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    टीवी के उन स्टार्स की लिस्ट में राम कपूर का नाम शामिल किया जाता है, जो अपने मस्ती भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अक्सर सितारों को स्पॉट करने के लिए पैपराजी पॉपुलर सेट के बाहर मौजूद रहते हैं। हाल ही में राम ने फोटोग्राफर के साथ मजेदार बातचीत की, जो लोगों को भी पसंद आ रही है और उनके सेंस ह्यूमर की सभी तारीफ कर रहे हैं।

    पैपराजी से क्या बोले राम कपूर?

    सोशल मीडिया पर राम की वीडियो वायरल हो रही है। इसमें उन्हें लाफ्टर शेफ सीजन 2 के सेट पर जाते हुए देखा गया। हालांकि, उन्हें पैपराजी फोटोज के लिए रोक लेते हैं और कहते हैं कि हम आपका ही इंतजार कर रहे थे। इस पर दिग्गज अभिनेता ने मजेदार प्रतिक्रिया दी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: बिग बॉस के लिए इन सितारों को किया गया अप्रोच? एक का Salman Khan से है गहरा कनेक्शन

    वायरल वीडियो में राम को कहते हुए सुना और देखा जा सकता है कि 'मेरे लिए क्यों रुके हुए हो भाई। मैं सलमान खान थोड़ी हूं। बिग बॉस के सेट पर जाओ।' इसके बाद एक पैपराजी कहता है कि सर, बड़े अच्छे लगते हैं। राम ने भी प्रतिक्रिया में कहा, 'छोटे भी अच्छे लगते हैं।' फिर टीवी के दिग्गज अभिनेता प्यार के साथ फोटो के लिए पोज देते हैं।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    राम कपूर का एक्टिंग करियर

    अभिनेता राम कपूर ने अपने 25 साल के करियर में खुद को टीवी और सिनेमा के दिग्गज कलाकार के तौर पर स्थापित किया है। बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल में उन्होंने अपनी भूमिका से सभी का दिल जीता। इसके अलावा, एक्टर ने कसम से और घर एक मंदिर जैसे कई सफल शो दिए हैं। हाल ही में उन्हें लाफ्टर शेफ सीजन 2 के सेट पर देखा गया। इसका मतलब है कि वह जल्द ही इसमें खाना बनाते नजर आ सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Bade Achhe Lagte Hain सीजन 4 का इस महीने होगा प्रीमियर, Harshad Chopda की पोस्ट से फैंस को मिला बड़ा हिंट