Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Balika Vadhu की 'गहना' जल्द बनने वाली हैं मां, बैकलेस ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 24 Nov 2022 12:42 PM (IST)

    एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने पटना के रहने वाले बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल के संग साल 2012 में शादी की ​थी। काम के चलते नेहा शादी के बाद मुंबई में और उनके पत ...और पढ़ें

    Photo Credit : Neha Marda Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Neha Marda Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Balika Vadhu Actress Neha Marda Pregnant: टीवी का फेमस शो 'बालिका वधू' से फैंस का खास जुड़ाव रहा है। इस शो की कहानी ही नहीं बल्कि इसके सभी किरदार भी फैंस के बीच काफी फेमस हैं। इसी बीच अब इस शो की एक खास कलाकार ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। 'बालिका वधू' फेम गहना यानी नेहा मर्दा मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस के घर जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली है। नेहा सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो के सामने आते ही नेहा के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

    बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं नेहा

    'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीर पोस्ट कर है। इस तस्वीर में नेहा अपने पति के साथ नजर शूट कराती दिख रही हैं। तस्वीर में नेहा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। आप देख सकते हैं नेहा रेड कलर का बैकलेस लॉन्ग गाउन पहना हुआ है। वहीं उनके पति ने ब्लैक कलर का सूट पहना है। नेहा ने शूट खुले आसमान के नीचे खेत में कराती दिख रही हैं। दोनों कैमरे के सामने देखकर पोज देते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ ही नेहा ने कैप्शन में लिखा, 'श्री शिवाय नमस्तुभ्यं... आखिरकार भगवान मेरे अंदर आ ही गए। बेबी साल 2023 में आने वाला है।'

    फैन्स दे रहे एक्ट्रेस को बधाई

    नेहा मर्दा की ये तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। इस पर कमेंट कर फेंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। फैंस ही नहीं नेहा की इस तस्वीर पर उनके दोस्त और टीवी जगत के कई स्टार्स उन्हें बढ़-चढ़कर बधाइयां दे रहे हैं। इस पर कमेंट करते हुए टीवी एक्ट्रेस चांदनी ने कॉमेंट कर लिखा, 'बधाई हो, होने वाली मम्मी।' श्रेनु पारिख लिखती हैं, 'तुम दोनों के लिए मैं बहुत खुश हूं।' वहीं रशमी देसाई ने भी नेहा को बधाई दी है। फैंस नेहा के बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    इन शोज में काम कर चुकी हैं नेहा

    'बालिका वधू' के अलावा नेहा मर्दा टीवी के ​कई हिट शोज में नजर आ चुकी हैं। नेहा 'क्यों रिश्तो में कट्टी-बट्टी', 'देवों के देव महादेव', 'एक हजारों में मेरी बहना है' में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान 'बालिका वधु' से मिली है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: TMKOC: क्या 'तारक मेहता' शो छोड़ने के पीछे की ये है असली वजह! विक्की कौशल संग तस्वीर हुई वायरल

    यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu ने बिकिनी में कराया बोल्ड फोटोशूट, एक्ट्रेस का ये अवतार देख खुली रह गईं फैंस की आंखे