विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 18: बाप रे इतना पैसा! Digvijay Singh Rathee को एक हफ्ते की मिलती थी इतनी मोटी फीस

Published: Sat, 21 Dec 2024 04:08 PM (IST)

बिग बॉस का सीजन 18 अब उस लेवल पर है जहां हर हफ्ते किसी न किसी कंटेस्टेंट की जर्नी खत्म ...और पढ़ें

बिग बॉस 18 दिग्विजय सिंह राठी की फीस/ फोटो- Instagram
बिग बॉस 18 दिग्विजय सिंह राठी की फीस/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. बिग बॉस 18 से बाहर हुए दिग्विजय सिंह राठी
  2. कशिश कपूर के साथ बनकर आए थे वाइल्ड कार्ड
  3. एक हफ्ते की कितनी फीस लेते थे रियलिटी शो स्टार?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीता दिन दिग्विजय सिंह राठी के फैंस के लिए मायूसी भरा था, क्योंकि उन्हें घरवालों के फैसले के आधार पर बिग बॉस 18 को अलविदा कहना पड़ा। उनके अचानक एलिमिनेशन से फैंस मेकर्स से काफी खफा हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह राठी के लिए जस्टिस का ट्रेंड शुरू कर दिया। दिग्विजय सिंह राठी सोशल मीडिया के एक बड़े स्टार हैं और साथ ही रियलिटी शो किंग भी हैं। उन्होंने रोडीज से लेकर स्प्लिट्सविला X5 जैसे कई बड़े रियलिटी शोज में हिस्सा लिया, जिसमें वह किसी न किसी कंट्रोवर्सी और लाइमलाइट में बने रहे।

दिग्विजय सिंह राठी का बेबाक अंदाज दर्शकों को बहुत ही पसंद आता है। उनके व्यक्तित्व में दर्शकों को एक सच्चाई दिखाई देती है। विवादों के किंग और बेबाक दिग्विजय सिंह राठी को उनकी इसी पर्सनैलिटी के लिए बिग बॉस के मेकर्स ने अच्छी-खासी फीस ऑफर करके बुलाया था। बिग बॉस 18 के लिए पर वीक दिग्विजय सिंह को कितनी रकम मिली है, चलिए जानते हैं। 

दिग्विजय सिंह राठी पर वीक लेते थे कितनी फीस? 

दिग्विजय सिंह राठी को इस सीजन में बतौर वाइल्ड कार्ड लेकर आया गया था। न्यूज 24 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्विजय सिंह राठी पर वीक शो के लिए 50 हजार से 1 लाख के बीच फीस लेते थे। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि दिग्विजय सिंह राठी की नेटवर्थ तकरीबन 21 करोड़ रुपए के आसपास है। जागरण इन बताए गए आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता है। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में कदम रखते ही दोगुनी हुई इन कंटेस्टेंट्स की फॉलोइंग, क्या ट्रॉफी के ले जाएगी करीब?

दिग्विजय सिंह के साथ शो में कशिश कपूर को भी वाइल्ड कार्ड एंट्री बनाकर लाया गया था। मेकर्स को लगा था कि दोनों की स्प्लिट्सविला में शो हुई कंट्रोवर्सी उन्हें बिग बॉस 18 में भी मसाला देगी, जिससे टीआरपी में कुछ बदलाव होगा। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ, क्योंकि कशिश और दिग्विजय के बीच शुरुआती दो दिन बाहर की बातों को लेकर झगड़ा हुआ, लेकिन बाद में उन्होंने इस टॉपिक को ही छोड़ दिया। 

Photo Credit- Instagram 

दिग्विजय के जाते ही श्रुतिका अर्जुन के खिलाफ हुए कई सदस्य

ये पूरा खेल तब स्टार्ट हुआ, जब बिग बॉस ने इस हफ्ते की टाइमगॉड श्रुतिका अर्जुन को घरवालों के योगदान के आधार पर उन्हें रैंकिंग करने का मौका दिया। दिग्विजय को श्रुतिका ने 11वें नंबर पर रखा और वह बॉटम 7 में शामिल हो गए। बिग बॉस ने उन्हें रैंकिंग बदलने का एक मौका दिया,लेकिन श्रुतिका ने अपना फैसला चेंज नहीं किया। 

Photo Credit- Instagram

चुम दरांग (Chum Darang), करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरोड़कर और चाहत पांडे को छोड़कर सभी ने दिग्विजय के खिलाफ सभी कंटेस्टेंट ने वोट किया, जिसके आधार पर उन्हें बेघर कर दिया गया। हालांकि, वह शो से आउट हुए हैं या नहीं ये अभी तक कन्फर्म नहीं है, क्योंकि सलमान खान (Salman Khan) वीकेंड के वार में एक बार फिर बड़ा ट्विस्ट ला सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee के एलिमिनेशन के बाद Shrutika Arjun की आई शामत, 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी से हो जाएंगी दूर?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।