Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Digvijay Rathee के एलिमिनेशन के बाद Shrutika Arjun की आई शामत, 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी से हो जाएंगी दूर?

    Updated: Sat, 21 Dec 2024 12:08 PM (IST)

    Bigg Boss 18 के मिड-वीक एविक्शन में दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) शो से आउट हो गए। उनके एलिमिनेशन ने सिर्फ घरवालों को ही नहीं बल्कि दर्शकों को भी चौ ...और पढ़ें

    दिग्विजय राठी के बाद श्रुतिका अर्जुन की आई शामत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    दिग्विजय राठी के बाद श्रुतिका अर्जुन की आई शामत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 से आउट हुए दिग्विजय राठी
    2. दिग्विजय के एविक्शन से गुस्साए सलमान
    3. करण-चुम ने श्रुतिका को ठहराया जिम्मेदार

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के हालिया एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट आया, जिसने हर किसी को शॉक कर दिया। दरअसल, एक टास्क के जरिए मजबूत कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) को बाहर कर दिया गया जिसका जिम्मेदार श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) को ठहराया जा रहा है।

    दरअसल, बीते एपिसोड में एक टास्क के जरिए घरवालों को एक-दूसरे को रैंकिंग देनी थी। दिग्विजय राठी को 11वीं रैंकिंग मिली थी और श्रुतिका अर्जुन के पास उन्हें बचाने का पावर भी था, लेकिन उन्होंने रैंकिंग को नहीं बदली और बॉटम में रहने के चलते दिग्विजय को बाहर कर दिया गया। दिग्विजय के एलिमिनेशन के बाद श्रुतिका घरवालों की दुश्मन बन गईं।

    श्रुतिका की दोस्ती पर उठा सवाल

    बिग बॉस 18 के अपकमिंग एपिसोड में श्रुतिका अर्जुन की क्लास लगने वाली है। लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान उनके फैसले पर सवाल खड़े करते हैं। वह चुम और शिल्पा शिरोडकर की भी क्लास लगाते हैं। वह कहते हैं कि वह ग्रुप-ग्रुप करते हैं और किसी के एलिमिनेशन पर दुखी होते हैं, लेकिन वे उन्हें बचाने के लिए क्या करते हैं? उन्होंने कहा कि चुम का फोकस दिग्विजय को बचाने की बजाय करण को नंबर वन पोजिशन न देने पर ज्यादा था। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: Karanveer के सवालों ने Vivian Dsena की कर दी बोलती बंद, अविनाश बने 'बिल्ली की लड़ाई में बंदर'

    श्रुतिका के खिलाफ लिखे लेटर्स

    श्रुतिका के फैसले से सिर्फ बिग बॉस ही नहीं बल्कि करणवीर मेहरा और चुम दारंग भी काफी नाराज हैं। उन्होंने इन दोनों को अपना दुश्मन ही बना लिया है। करण और चुम ने एक लेटर के जरिए दिग्विजय के एलिमिनेशन का जिम्मेदार श्रुतिका को ठहराया है। करण ने लिखा है कि श्रुतिका ने अपने दोस्तों को खो दिया है। उन्होंने अपने बदले के लिए दिग्विजय को बाहर कर दिया। उन्होंने अपने दोस्तों की भावनाओं के साथ खेला है। करण ने श्रुतिका को दुश्मन से भी बद्तर बताया है। चुम ने भी उन्हें ही दोषी ठहराया है।

    खबरें और भी

    Shrutika Arjun

    Shrutika Arjun in Bigg Boss 18- X

    ट्रोल हो रहीं श्रुतिका

    दिग्विजय राठी के बाहर होने के बाद श्रुतिका अर्जुन को सोशल मीडिया पर भी बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। श्रुतिका को उनके गेम के चलते काफी पसंद किया जा रहा था, लेकिन दिग्विजय के एलिमिनेशन के बाद श्रुतिका की वोटिंग गिरने की उम्मीद की जा रही है। घरवालों के साथ भी उनकी टक्कर हो गई है। ऐसे में विनर बनने से पहले ही अगर वह नॉमिनेट होती हैं तो उनके एलिमिनेशन के चांसेस बढ़ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Elimination: शॉकिंग! इस कंटेस्टेंट का ट्रॉफी उठाने का सपना रह गया अधूरा, अचानक हुआ शो से बाहर