Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: Karanveer के सवालों ने Vivian Dsena की कर दी बोलती बंद, अविनाश बने 'बिल्ली की लड़ाई में बंदर'

    Updated: Fri, 20 Dec 2024 12:21 PM (IST)

    टीवी का विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) सुर्खियों में बना हुआ है। इसमें लगातार कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते बदलते नजर आते हैं। बीते कुछ दिनों से वि ...और पढ़ें

    करणवीर मेहरा और विविय डीसेना का हुआ झगड़ा (Photo Credit- Instagram)
    करणवीर मेहरा और विविय डीसेना का हुआ झगड़ा (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. करणवीर मेहरा ने विवियन की दोस्ती पर खड़े किए सवाल
    2. करण ने अविनाश मिश्रा पर साधा निशाना
    3. बिग बॉस 18 में करण और विवियन के बीच हुआ झगड़ा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। ऐसे में सभी घरवाले एक-दूसरे की दोस्ती पर सवाल खड़े करते नजर आते हैं। बीते कुछ सप्ताह से करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) एक्टिव नजर आ रहे हैं। वह घर के हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रख रहे हैं। इन दिनों विवियन के बदलते रवैये पर भी करण को लगातार सवाल उठाते हुए देखा जा रहा है। वीकेंड का वार एपिसोड में विवियन की मुलाकात उनकी पत्नी नौरान अली से हुई और उन्होंने एक्टर को करण से दूर रहने की सलाह दी। इसके बाद से ही विवियन हर बार करण के विरोध में खड़े नजर आते हैं।

    कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) से जुड़ा प्रोमो वीडियो जारी किया गया। इसमें करणवीर मेहरा को विवियन की दोस्ती से जुड़े दावों पर सवाल खड़े करते हुए देखा जा रहा है। बीबी हाउस में अविनाश मिश्रा को अक्सर विवियन-करण की लड़ाई के बीच में बोलते हुए देखा जाता है। वह दोनों की लड़ाई को शांत करने की कोशिश नहीं करते हैं, बल्कि झगड़े को और बढ़ाने का काम करते नजर आते हैं। इस बार करण के निशाने पर अविनाश भी आ गए हैं।

    Photo Credit- Instagram

    करण ने उठाए विवियन की दोस्ती पर सवाल

    प्रोमो वीडियो में करण को कहते हैं कि 12 साल से 20 सेकेंड से ऊपर हमारी फोन पर बात नहीं हुई, जो केवल 3-4 बार ही हुई हैं। हम दोस्त हैं? इस बीच अविनाश बोल पड़ते हैं कि सारी बातों को इस तरह दिखा रहे हैं, जिसमें आप बेचारे दिखें। करण ने जवाब देते हुए कहा, अविनाश आपकी वजह से ही विवियन खोया हुआ नजर आता है। इसके बाद विवियन रिएक्ट करते हैं कि आपकी यही प्रॉब्लम है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    ये भी पढ़ें- बाहर जाते ही क्या Karanveer के मामा से मिले हैं Tajinder Bagga? बिग बॉस के घर में बताया था सफाई वाला

    अविनाश पर भड़के करणवीर

    करणवीर मेहरा को लेटेस्ट एपिसोड में कहते हुए सुना गया कि दो बिल्लियों की लड़ाई का फायदा बाकी लोग उठाते हैं। बिग बॉस 18 की शुरुआत से ही अविनाश और करण एक-दूसरे खिलाफ नजर आते हैं। इस वजह से करण की सभी लड़ाई पर अविनाश का रिएक्शन जरूर आता है। अपकमिंग एपिसोड में भी करण-विवियन के बीच उन्हें बोलते हुए देखा जाएगा। प्रोमो में साफ हो गया है कि करण, अविनाश मिश्रा की कोई बात नहीं सुनने वाले हैं। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Elimination: शॉकिंग! इस कंटेस्टेंट का ट्रॉफी उठाने का सपना रह गया अधूरा, अचानक हुआ शो से बाहर