यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Asim-Himanshi Breakup: आसीम रिजाय से हुआ हिमांशी खुराना का ब्रेकअप, धर्म की वजह से टूटा रिश्ता
Himanshi Khurana Break Up बिग बॉस 13 फेम कपल हिमांशी खुराना और आसीम रियाज को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर इस ...और पढ़ें

HighLights
- अलग हुए हिमांशी खुराना और असीम
- इस वजह से हुआ दोनों का ब्रेकअप
- 4 साल बाद टूटा असीम और हिमांशी का रिश्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। Himanshi Khurana-Asim Riaz Break Up: सुपरस्टार सलमान खान के शो बिग बॉस के घर से कई सेलेब्स की जोड़ी बनती है और शो के बाद भी उनका रिश्ता कायम रहता है। लेकिन ये भी कई बार देखा गया है कि काफी समय एक दूसरे को डेट करने के बाद उस रिश्ते में दरार भी आती है।
कुछ ऐसा ही हाल अब बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना और असीम रियाज हुआ है। जी हां हिमांशी खुराना और आसीम रियाज का ब्रेकअप हो गया है।
अलग हुए हिमांशी खुराना और आसीम
बिग बॉस 13 रनर अप आसीम रियाज से अलग होने की सूचना हिमांशी खुराना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी है। हिमांशी ने ट्विटर पर एक नोट शेयर किया है, इस नोट में हिमांशी ने इस बात की जानकारी दी है-
''हां हम अब साथ नहीं हैं, हमने जो भी वक्त साथ में बिताया वह बहुत अच्छा रहा है। लेकिन अब हमारा साथ खत्म हो गया है। हमारे रिश्ते का जितना भी सफर था वो बहुत अच्छा रहा और अब हम अपने-अपने जीवन में आग बढ़ रहे हैं। अपने-अपने धर्मों का सम्मान करते हुए कई धार्मिक मान्यताओं के मद्देनजर रखते हुए हम अपने प्यार का त्याग कर रहे हैं। हमारे मन में अब एक दूसरे के लिए कुछ भी नहीं है। हम आपसे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने की इच्छा व्यक्त करते हैं।''
इस तरह से हिमांशी खुराना ने आसीम संग अपने ब्रेकअप को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है।
.jpg)
4 साल बाद टूटा रिश्ता
हिमांशी खुराना और आसीम रियाज की जोड़ी साल 2019 में बिग बॉस सीजन 13 से बनी थी। इस शो से बाहर आने के बाद इन दोनों का इश्क परवान चढ़ा। सोशल मीडिया पर इस कपल की रोमांटिक तस्वीरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं, यही नहीं की गानों में भी ये दोनों एक साथ नजर आए। अब 4 साल बाद इन दोनों की राहें हमेशा के लिए जुदा हो गई हैं।