यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिग बॉस 13 में नजर आई Shehnaaz Gill का खुलासा, कहा- प्यार में हमेशा मिला है धोखा
Shehnaaz Gill On Love सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल सिंगल रहना पसंद करती है। हाल ही में खबर आई थी कि वह राघव जुयाल को डेट कर रही हैं। हाला ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Shehnaaz Gill On Love: शहनाज गिल बिग बॉस 13 में नजर आई थी। इसमें उनके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला भी नजर आए थे। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। अब शहनाज गिल ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने प्यार और धोखे पर बातचीत की है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें प्यार में हमेशा धोखा मिला है।
शहनाज गिल किस शो से फेमस हुई है?
शहनाज गिल शो बिग बॉस 13 से काफी फेमस हुई है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर कलाकारों का इंटरव्यू भी करती रहती है। उनका शो काफी पसंद किया जाता है। वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है। उन्होंने हाल ही में, सलमान खान की फिल्म किसी का भाई, किसी की जान से डेब्यू किया था। इसके बावजूद शहनाज गिल अपनी पर्सनल लाइफ से खुश नहीं है।
शहनाज गिल का रिश्ते और प्यार को लेकर अनुभव अच्छा क्यों नहीं है?
एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि रिश्ते और प्यार को लेकर उनका अनुभव अच्छा नहीं है। शहनाज गिल को बबली और कैरिजमेटिक पर्सनालिटी के लिए जाना जाता है। हालांकि, उन्होंने अपनी रोमांटिक लाइफ को लेकर खुलासा किया है कि उन्हें उनके पार्टनर ने लगातार डंप किया है।
शहनाज गिल ने ऐसे क्यों कहा है कि प्यार में उन्हें हमेशा धोखा ही मिला है?
शहनाज गिल ने एक इंटरव्यू में अपनी बात बताई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्यार में उन्हें हमेशा धोखा ही मिला है। उनकी पर्सनालिटी और लोकप्रियता के बावजूद उनके साथ ऐसा होता रहा है और इसका उन पर गहरा प्रभाव भी पड़ता है। शहनाज गिल कहती हैं,
खबरें और भी
"धोखा मैंने आज तक किसी को नहीं दिया अगर मैं सच कहूं तो सब ने मुझे दिया है। जो भी गया है, मुझे छोड़कर गया है क्योंकि जब इंसान का पता चल जाता है कि दो जगह या तीन जगह.. फिर इंसान पीछे हट जाता है। धोखा देकर चले जाओ.. मेरा लेकिन यह है अब, आओ और जाओ, दफा हो जाओ, भाड़ में जाओ।"
बिग बॉस 13 में उनका रिश्ता सिद्धार्थ शुक्ला से काफी घनिष्ठ हो गया था। दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे।