Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिग बॉस 14 की विजेता Rubina Dilaik की कार का हुआ एक्सीडेंट, सदमे में एक्ट्रेस, पति अभिनव शुक्ला ने दी जानकारी

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 09:35 PM (IST)

    Rubina Dilaik Car Accident Updates लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलैक की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। उनके पति अभिनव शुक्ला ने इस बात की जानकारी सोश ...और पढ़ें

    Rubina Dilaik Car Accident Updates: रूबीना दिलैक की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है।
    Rubina Dilaik Car Accident Updates: रूबीना दिलैक की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rubina Dilaik Car Accident Updates: बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक की कार का एक्सीडेंट हो गया। उनके पति अभिनव शुक्ला ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर को रुबीना की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। वह दोपहर को ट्रेवल कर रही थी।

    कार हादसे के बाद रुबीना दिलैक कैसी है?

    अभिनव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इस बारे में भी बताया कि रुबीना दिलैक ठीक है और उन्हें कुछ नहीं हुआ है। हालांकि, उन्होंने एक लंबा नोट लिखा है। इसके अलावा एक्सीडेंट साइट से जुड़ी जानकारी भी दी है। उनके फैंस खबर से सन्न रह गए। हालांकि, उनके पति अभिनव शुक्ला ने जानकारी दी है कि वह ठीक हैं और उनका मेडिकल टेस्ट हो रहा है। ट्विटर पर अभिनव शुक्ला ने लिखा है,

    "यह आज होना था। यह किसी के भी साथ हो सकता है। ऐसे बेवकूफ से बचे जो ट्रेफिक लाइट पर फोन पर बात करते हुए सिग्नल जंप करते हैं और वहां खड़े होकर मुस्कुराते रहते हैं। बाकी जानकारियां जल्द दूंगा। रुबीना कार में थी लेकिन वह ठीक है। उनका मेडिकल हो रहा है।"

    इसके अलावा उन्होंने मुंबई पुलिस से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

    अभिनव शुक्ला ने रुबीना दिलैक की कार के हादसे के बाद पुलिस से क्या कहा है?

    एक्सीडेंट की तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनव शुक्ला ने जानकारी दी है कि रुबीना दिलैक हादसे से सदमे में है। इस बीच, मुंबई पुलिस ने उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें हादसे की जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन में देनी चाहिए। सोशल मीडिया पर अभिनव के कमेंट किए जाने के बाद कई लोगों ने चिंता जताई है। एक फैन ने पूछा है, "क्या आप और रुबीना दिलैक ठीक हो। कृपया हमें जानकारी देते रहिए।" एक ने लिखा है, "कृपया ध्यान रखिए।" एक ने लिखा है, "हमें आशा है कि आप दोनों ठीक होंगे।"

    खबरें और भी

    कौन हैं रुबीना दिलैक?

    रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विजेता है। उन्होंने शक्ति: अस्तित्व के एहसास की नामक शो भी किया है। वह रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में भी भाग लिया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)